|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

घर में भूलकर भी न लगाएं ये 3 पौधे, वास्तु शास्त्र के अनुसार बढ़ सकती हैं परेशानियां

घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली बनी रहती है और माहौल भी खुशनुमा रहता है। यही वजह है कि लोग घर की बालकनी, छत और आंगन में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन पौधे चुनते समय सिर्फ उनकी खूबसूरती देखना ही क

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली बनी रहती है और माहौल भी खुशनुमा रहता है। यही वजह है कि लोग घर की बालकनी, छत और आंगन में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन पौधे चुनते समय सिर्फ उनकी खूबसूरती देखना ही काफी नहीं है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर के लिए अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि इन्हें घर में लगाने से तनाव बढ़ सकता है। साथ ही, पैसों से जुड़ी परेशानियां और तरक्की में रुकावट आ सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 3 पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सबसे पहले घर में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसे पौधे घर में नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। हालांकि, घर में गुलाब का पौधा लगाया जा सकता है, क्योंकि इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। दूसरे नंबर पर बोनसाई का पौधा है। बोनसाई के पौधे देखने में काफी सुंदर होते हैं और इन्हें कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है। यही वजह है कि कई लोग इन्हें घर की सजावट के लिए पसंद करते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में बोनसाई को घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती। दरअसल, इस पौधे को एक सीमित आकार में ही बढ़ाया जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे रुकी हुई तरक्की और विकास से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि घर में बोनसाई रखने से करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने की राह में रुकावट आ सकती है। तीसरे नंबर पर ऐसे पौधे हैं जिनकी पत्तियां या टहनी तोड़ने पर सफेद रंग का दूध जैसा रस निकलता है। ऐसे पौधों को घर में लगाना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से पैसों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा कर्ज और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए घर में पौधे लगाने से पहले वास्तु शास्त्र के इन नियमों को जरूर ध्यान में रखें, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और किसी तरह की परेशानी न आए।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!