सोचिए, जिस चुगली को हम अक्सर समय बर्बाद करने का ज़रिया समझते हैं, वही किसी की किस्मत बदल सकती है। कोलंबिया की रहने वाली 67 वर्षीय मिरयम ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। वह खुद को ‘प्रोफेशनल गॉसिप’ कहती हैं और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लोगों की निजी बातें सुनना और उन्हें बेचना भी एक अनोखा बिजनेस हो सकता है। मिरयम का दावा है कि पड़ोसियों की बातें सुनने के अपने इस शौक से उन्होंने इतना पैसा कमाया कि उन्होंने अपने लिए दो अलग-अलग घर खरीद लिए। हैरानी की बात यह है कि यह काम उन्होंने किसी कार्यालय में बैठकर नहीं, बल्कि अपने घर के बाहर बैठकर किया है। मिरयम के मुताबिक, उन्हें बचपन से ही लोगों की बातचीत सुनने में गहरी दिलचस्पी थी, जो समय के साथ उनकी पहचान और कमाई का जरिया बन गई। वह अपने घर के बाहर एक नोटबुक और कभी-कभी तस्वीरों के साथ बैठती हैं और आसपास के लोगों की हर छोटी-बड़ी बात को ध्यान से नोट करती हैं। उनका कहना है कि वह सबूत के तौर पर नाम, तारीख और कई अन्य जानकारियां भी दर्ज करती हैं, ताकि उनकी बताई गई बातें सच साबित हों। यही नहीं, मिरयम ने बताया कि लोगों को पड़ोस की सामान्य गॉसिप भी सुनने में काफी दिलचस्पी होती है, इसलिए वह इसके लिए भी पैसे वसूलती हैं। उनकी फीस पांच हजार से दस हजार कोलंबियाई पेसो तक शुरू होती है, और अगर बात किसी बड़े राज या हैरान करने वाले सच की हो, तो कीमत काफी बढ़ जाती है। एक बार मिरयम को सात लाख कोलंबियाई पेसो की बड़ी रकम मिली थी। यह रकम उन्हें एक व्यक्ति के गुप्त प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को न बताने के बदले में दी गई थी। मिरयम का यह भी दावा है कि कई बार लोग खुद उनके पास आकर गुजारिश करते हैं कि कोई खास बात किसी तक न पहुंचाई जाए, और ऐसे मामलों में भी वह इस चुप्पी के लिए पैसे लेती हैं। उन्होंने एक वीडियो इंटरव्यू में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भी दिखाया और खुद को पड़ोस की ‘गॉसिप क्वीन’ बताया। मिरयम के मुताबिक, जहां लोग रहते हैं, वहां बातें जरूर होती हैं, इसलिए उनका यह कारोबार कभी बंद नहीं होगा। उनकी इस अनोखी कमाई की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे निजता में दखल देने वाला काम बता रहे हैं। फिर भी, मिरयम ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी चीज को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह कमाई का जरिया बन सकती है, और उन्होंने अपने इसी हुनर से दो घर खरीदने का सपना साकार किया है।
चुगली को बना लिया पेशा! महिला ने सिर्फ़ गॉसिप सुनकर कमाए लाखों और खरीदे दो घर
सोचिए, जिस चुगली को हम अक्सर समय बर्बाद करने का ज़रिया समझते हैं, वही किसी की किस्मत बदल सकती है। कोलंबिया की रहने वाली 67 वर्षीय मिरयम ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। वह खुद को ‘प्रोफेशनल गॉसिप’ कहती हैं
NRI Post Hindi Desk · 103 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
