दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दरअसल सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस के बूथ स्तरीय एजेंटों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस हाल ही में बेघर हुए लोगों के अधिकारों की भी लड़ाई लड़ेगी। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में समझाया गया। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि जिन पात्र लोगों के नाम मसौदा मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उनकी मदद कैसे की जाए। पार्टी ने बताया है कि उसका फोकस दलितों, अल्पसंख्यकों, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों और उन सभी पात्र मतदाताओं पर रहेगा, जिनके नाम इस प्रक्रिया में कटने की आशंका है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस चांदनी चौक विधानसभा के कुछ बूथों पर बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की मदद करेंगे। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, आरडब्ल्यूए दफ्तरों, गांव की चौपालों और मुख्य बाजारों में मतदाता सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने उत्तराखंड में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एकमात्र मूल आधार भारत का नागरिक होना है। उन्होंने बताया कि बेघर होना या स्थायी पता न होना किसी व्यक्ति के मतदान के अधिकार को प्रभावित नहीं कर सकता। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर लोगों में आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिन पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, वो जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म छह भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। दावों और आपत्तियों की आखिरी तारीख तीस सितंबर तय की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार नवंबर को जारी होगी।
चांदनी चौक में मतदाता सूची से नाम हटने पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- जरूरत पड़ी तो जाएंगे अदालत
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बड़ी संख्या में मत
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




