बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमीपल्ली में 17 सितंबर की देर शाम हुई गोलीबारी में घायल 30 वर्षीय रोहित सिन्हा की बुधवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस हत्याकांड में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले हथियारबंद अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग में डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। रोहित सिन्हा की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजन विपिन सिन्हा ने रोहित की मौत की पुष्टि की है। वारदात 17 सितंबर की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच हुई थी, उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने पश्चिमीपल्ली में नरेश सिन्हा के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस वारदात के करीब एक पखवाड़े बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक न तो मामले का उद्भेदन कर सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। रोहित की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है और घटना के बाद से पुलिस की कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के समय विक्रम कुमार चंद्रपुरा के थानेदार थे। संयोग से, जिस समय घटना हुई, उसी समय बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए थे। आदेश जारी होने के बाद विक्रम कुमार चंद्रपुरा से चले गए और श्रीनिवास सिंह नए थानेदार बने। कहा जाता है कि पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के कारण चंद्रपुरा थाना प्रभावित हुआ, जिससे अनुसंधान भी प्रभावित हुआ। इस मामले में पुलिस को जितनी गंभीरता दिखानी चाहिए थी, नहीं दिखाई गई। चंद्रपुरा के थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि रांची के मेदांता अस्पताल में इलाजरत रोहित सिन्हा की मंगलवार देर रात मौत हो गई और पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है तथा मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
चंद्रपुरा हत्याकांड: घायल बेटे रोहित सिन्हा की भी मौत, मृतकों की संख्या तीन, पुलिस के हाथ खाली
बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमीपल्ली में 17 सितंबर की देर शाम हुई गोलीबारी में घायल 30 वर्षीय रोहित सिन्हा की बुधवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके सा
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




