|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

चंद्रमा का मकर राशि में गोचर 21 सितंबर से, इन तीन राशियों को रहना होगा विशेष सतर्क

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, मानसिक स्थिति, माता और भावनाओं का स्वामी माना गया है, जबकि शनि देव को न्याय, अनुशासन, संघर्ष और कठिन परिश्रम का कारक ग्रह बताया गया है। इसी क्रम में 21 सितंबर

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, मानसिक स्थिति, माता और भावनाओं का स्वामी माना गया है, जबकि शनि देव को न्याय, अनुशासन, संघर्ष और कठिन परिश्रम का कारक ग्रह बताया गया है। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 यानी आज चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु से निकलकर अपने परम शत्रु शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की राशि में चंद्रमा का यह गोचर मानसिक तनाव, कार्यों में देरी और भावनात्मक उथल-पुथल लाने वाला माना जाता है, जिसके कारण इस दौरान व्यक्ति को बनते हुए कामों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर मुख्य रूप से तीन राशियों के लिए थोड़ा सतर्क रहने और संभलकर चलने का संकेत दे रहा है, जिनमें मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातक शामिल हैं। मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो चंद्रमा उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे, जो आयु, संकट और अचानक उतार-चढ़ाव से जुड़ा भाव माना जाता है। आठवें भाव में चंद्रमा का होना मानसिक तनाव और अज्ञात भय दे सकता है, साथ ही कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। इस दौरान वाहनों के प्रयोग और खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, और किसी भी नए बड़े निवेश करने से बचना चाहिए। सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जो रोग, ऋण और शत्रु से जुड़ा भाव है। इस स्थिति में गुप्त शत्रु या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और बनते कामों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, विशेष रूप से पेट या मानसिक थकान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखते हुए बिना सोचे-समझे किसी को उधार नहीं देना चाहिए। धनु राशि के जातकों की राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा, जो धन, वाणी और कुटुंब से जुड़ा भाव है। इस दौरान वाणी में कड़वाहट या कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों या व्यापारिक पार्टनर के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। अचानक से कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। चंद्रमा के इस गोचर के दुष्प्रभाव से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। सोमवार या इस गोचर के दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर शुद्ध जल और अक्षत अर्पित करें तथा ऊं नमः शिवाय का जाप करें। शनि की राशि में चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को दूध, चावल या चीनी का दान करें तथा इस दौरान व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!