|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बोले- आकाश आनंद छोटे भाई जैसे, बहुजन मिशन के लिए पार्टी के दरवाजे खुले

उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति के बीच नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आकाश आनंद को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बोले- आकाश आनंद छोटे भाई जैसे, बहुजन मिशन के लिए पार्टी के दरवाजे खुले
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति के बीच नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आकाश आनंद को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि अगर वह बहुजन मिशन के लिए काम करना चाहते हैं तो आजाद समाज पार्टी के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आकाश आनंद उनके साथ आते हैं तो मिलकर बहुजन महापुरुषों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा। आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फिलहाल उनका आकाश से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए तो वहां के दरवाजे बहुत दिन पहले बंद हो गए थे, लेकिन आकाश भाई के लिए उनके दरवाजे बंद नहीं हैं। आजाद समाज पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि अगर आकाश आनंद बहुजन मिशन के लिए काम करना चाहते हैं और बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आजाद समाज पार्टी में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वह आएं, सब लोग मिलकर काम करेंगे और बहुजन समाज के महापुरुषों के अधूरे काम को पूरा करेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद की ओर से अतीत में की गई अपनी आलोचना का भी जिक्र किया और कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के बावजूद उन्होंने आकाश को हमेशा अपने छोटे भाई की तरह माना है। उन्होंने कहा कि आकाश ने भले ही उनकी कितनी भी आलोचना की हो, लेकिन उन्होंने हमेशा उनको छोटा भाई माना है। आजाद समाज पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बहुजन महापुरुषों के विचारों और उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है और जो भी व्यक्ति इस उद्देश्य के साथ पार्टी में आना चाहता है, उसके लिए रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि बहुजन समाज और उसके महापुरुषों के मिशन के लिए काम करने वाले लोगों का आजाद समाज पार्टी में स्वागत है। चंद्रशेखर आजाद का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब आकाश आनंद को लेकर सियासी चर्चा तेज है। ऐसे में आकाश के लिए आजाद समाज पार्टी के दरवाजे खुले होने का चंद्रशेखर का सार्वजनिक बयान उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में नई राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दे सकता है। इस बयान से यह भी स्पष्ट होता है कि चंद्रशेखर आजाद आकाश आनंद को अपने राजनीतिक परिवार का हिस्सा मानते हैं और बहुजन मिशन के विस्तार के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, जिससे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की दलित और बहुजन राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!