ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 9 अक्टूबर को चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सुबह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शनि देव पहले से ही मीन राशि में मौजूद रहेंगे। कन्या और मीन एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होने के कारण चंद्रमा और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा। साथ ही, दोनों ग्रह एक-दूसरे पर सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे विष योग का निर्माण होगा। जब जन्मकुंडली में चंद्रमा और शनि की युति हो या दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में स्थित हों, तब विष योग बनता है। इस योग का प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। ऐसे में आज बनने वाला चंद्र-शनि विष योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है और इन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मेष राशि के जातकों के लिए विष योग कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें और धैर्य से काम लें। आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सावधान रहें। इस अवधि में वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है। मानसिक शांति और नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। तुला राशि के जातकों के लिए इस दौरान खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अपनी आमदनी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। चंद्रमा के बारहवें भाव में और शनि के छठे भाव में होने से विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। इस समय किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। इस योग के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें। कुंभ राशि के जातकों को विष योग के दौरान अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मौजूदगी में ही बड़े आर्थिक फैसले लेना सुरक्षित रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर के मध्य तक थोड़ा इंतजाम करना बेहतर विकल्प हो सकता है। विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
चंद्र-शनि विष योग आज: मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला, जानें बचाव के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 9 अक्टूबर को चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सुबह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शनि देव पहले से ही मीन राशि में मौजूद रहे
NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




