|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

चिनाब नदी में कूदने से पहले बेटी ने पिता से कहा- 'बाय-बाय पापा', गहरे पानी में गुम हुईं 21 साल की पायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार दोपहर एक पिता के लिए वो पल बेहद दर्दनाक साबित हुआ, जब उनकी 21 वर्षीय बेटी पायल देवी ने चिनाब नदी में छलांग लगाने से ठीक पहले फोन पर उन्हें आखिरी बार विदा कहा। घटना

NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चिनाब नदी में कूदने से पहले बेटी ने पिता से कहा- 'बाय-बाय पापा', गहरे पानी में गुम हुईं 21 साल की पायल
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार दोपहर एक पिता के लिए वो पल बेहद दर्दनाक साबित हुआ, जब उनकी 21 वर्षीय बेटी पायल देवी ने चिनाब नदी में छलांग लगाने से ठीक पहले फोन पर उन्हें आखिरी बार विदा कहा। घटना के अनुसार, पायल ने दोपहर करीब दो बजे प्रेम नगर के पास स्थित शिवा दल पुल से नदी में कूदने से पहले अपने पिता कृष्ण लाल को फोन किया और कहा, 'बाय-बाय, पापा'। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और पायल ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर चिनाब नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन देर शाम तक पायल का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसे खुद पायल ने ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो में पायल पुल से नदी में कूदने से पहले आखिरी विदा लेती नजर आ रही है। पायल के पिता कृष्ण लाल ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर में पास के एक मेले में गई थी, इसके बाद उसने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह डॉक्टर के पास जा रही है। पिता के अनुसार, डॉक्टर न मिलने के कारण घर लौटते समय पायल कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल पर सवार हो गई थी। कुछ देर बाद पायल के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने कृष्ण लाल को फोन कर बताया कि पायल नदी की ओर भाग गई है, और वह बार-बार यही कह रही थी कि कोई भी मेरे पास न आए। पिता ने फोन पर बेटी से बात करने की कोशिश की और उससे पूछा कि आखिर क्या हुआ है, लेकिन पायल ने जवाब दिया, 'नहीं पापा, ये मेरी जिंदगी है। मेरा दिल कहता है कि मुझे इसी रास्ते पर जाना चाहिए।' इसके बाद उसने अंतिम बार 'बाय-बाय पापा' कहा और फोन काट दिया। फिलहाल, प्रशासन और राहत दल नदी में तलाश जारी रखे हुए हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायल ने यह कठोर कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की भी पड़ताल की जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!