|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को विपक्षी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने जा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। 24 अकबर रोड स्थित

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को विपक्षी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने जा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में टेंट लगाया गया है, तिरपाल बिछाई गई है और पंखों की भी व्यवस्था की गई है। मार्च में शामिल होने के लिए लोग अभी से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हिमाचल भवन में जुटने लगे हैं, जहां वे भारतीय जनता पार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी से दोपहर एक बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एकत्रित होने की अपील की है। इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के कई नेता भी विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। हुड्डा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पोल खुल चुकी है और एक के बाद एक मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं और वे रुकने वाले नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में दो साल से आवाज उठा रही थी, लेकिन उस आवाज को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर बताया था कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और राहुल गांधी ने दो साल पहले ही इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का कहना है कि देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग बैठक नहीं करता तो प्रधानमंत्री को उन्हें बुलाकर इसकी वजह पूछनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में उनके पास मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोर्ट के दरवाजे बंद हो चुके हैं और कोर्ट आम जनहित याचिकाओं में दखल नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और नागरिकों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए कोशिश करती रहेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वे शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे और वेशांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है वह गलत हो रहा है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि कल तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया था और यह लोकतंत्र है, जिसमें हर किसी को बोलने, स्वतंत्र रूप से घूमने और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का मौलिक अधिकार है। कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य सौरव दास ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने पुलिस से दिन और तारीख की मांग की है और पुलिस को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा कहती है दस दिन पहले आएं, इसलिए अब उन्होंने पुलिस पर छोड़ा है कि वे उन्हें दिन और तारीख बताएं, लेकिन इसे लंबित न करें। इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सोमवार को इस याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी और न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विपक्षी गठबंधन के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं, ऐसे में मुख्य न्यायाधीश ने इस

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!