महाराष्ट्र सरकार ने अंबाजोगाई की रहने वाली रमाबाई रणवीर की मदद करने का फैसला किया है। अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए नंगे पैर मैराथन दौड़कर पहला स्थान हासिल करने वाली रमाबाई की कहानी ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। मुंबई में एक सड़क हादसे में अपने पति को खोने वाली रमाबाई एक अकादमी में रसोइया के रूप में काम करती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। हाल ही में अंबाजोगाई में आयोजित मैराथन में दौड़ते समय जब उनकी चप्पलें फिसलने लगीं, तो उन्होंने चप्पलों को हाथ में उठा लिया और युवा धावकों को पीछे छोड़ते हुए नंगे पैर ही दौड़ती चली गईं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल कर 3,000 रुपये का नकद इनाम जीता, जिसका इस्तेमाल वह अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए करेंगी। रमाबाई की इस कहानी के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने पुष्टि की है कि राज्य सरकार रमाबाई को उनकी बेटियों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अपनी कहानी पर मिली प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर करते हुए रमाबाई ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ थीं, लेकिन अब उनकी जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जगी है। उनके जज्बे और हौसले की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है, और सरकार के इस कदम से अन्य जरूरतमंद परिवारों को भी प्रेरणा मिली है। बीड जिले की बेटी ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल हालात में भी इरादों में मजबूती हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
चप्पल हाथ में लेकर दौड़ी मां, जीता मैराथन; सरकार ने बेटियों की पढ़ाई का उठाया बीड़ा
महाराष्ट्र सरकार ने अंबाजोगाई की रहने वाली रमाबाई रणवीर की मदद करने का फैसला किया है। अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए नंगे पैर मैराथन दौड़कर पहला स्थान हासिल करने वाली रमाबाई की कहानी ने पूरे देश का द
NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





