|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

चंबल पुल पर जान देने लटका युवक, बोला- मुझे एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं; यूपी पुलिस के पहुंचते ही 10 मिनट में माना

आगरा के नंदगवां-अटेर चंबल पुल पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेम विवाह के विवाद से परेशान होकर पुल की जाली से लटक गया और जान देने की कोशिश करने लगा। कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चंबल पुल पर जान देने लटका युवक, बोला- मुझे एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं; यूपी पुलिस के पहुंचते ही 10 मिनट में माना
📷 NRI Post Hindi Desk

आगरा के नंदगवां-अटेर चंबल पुल पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेम विवाह के विवाद से परेशान होकर पुल की जाली से लटक गया और जान देने की कोशिश करने लगा। कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए पहुंचे एडिशनल सीपी ने युवक को लटका देखा और तुरंत मध्य प्रदेश प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद अटेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह मध्य प्रदेश पुलिस पर अविश्वास जताते हुए नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक का कहना था कि उसे मध्य प्रदेश प्रशासन पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह उनके कहने पर नीचे नहीं आएगा। इसी बीच एडिशनल सीपी की सूचना पर थाना खेड़ा राठौर से उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत शुरू की। यूपी पुलिस ने युवक को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और करीब दस मिनट की बातचीत में ही उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान गोलू, उम्र 24 वर्ष, निवासी नखरौली, थाना सुरपुरा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। गोलू ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले हिम्मतपुरा निवासी पूनम यादव से प्रेम विवाह किया था और उसके पिता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिससे उसे छह महीने जेल में रहना पड़ा। युवक ने आरोप लगाया कि पूनम के पिता ने उसे मायके से ले जाकर शिकोहाबाद में दूसरी शादी कर दी, हालांकि पूनम दोबारा उसके पास लौट आई और उसने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया। गोलू का आरोप है कि कुछ दिन पहले पूनम के मामा आए और जबरन पूनम और उसकी पंद्रह दिन की बच्ची को अपने साथ शिकोहाबाद ले गए। इसी से आहत होकर युवक ने चंबल पुल पर आत्महत्या का प्रयास किया और धमकी दी कि अगर उसकी पत्नी और बेटी नहीं मिलीं तो वह चंबल में कूद जाएगा। यूपी पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवक नीचे उतरते समय यूपी पुलिस के भरोसे पर आने की बात कही और उसके साथ मारपीट या धोखा न करने की शर्त रखी। करीब साढ़े तीन घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद युवक को पुलिस ने सुरक्षित थाने पहुंचाकर पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!