|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

चलती कार के उड़ गए पहिए! भारत में एंट्री की तैयारी कर रही चीनी कंपनी पर उठे सवाल

मलेशिया से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑटो जगत में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, सड़क पर चलती एक कार का पूरा रियर एक्सल असेंबली ही कार से अलग होकर सड़क पर गिर गया। यह चौंकाने वाली घट

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चलती कार के उड़ गए पहिए! भारत में एंट्री की तैयारी कर रही चीनी कंपनी पर उठे सवाल
📷 NRI Post Hindi Desk

मलेशिया से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑटो जगत में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, सड़क पर चलती एक कार का पूरा रियर एक्सल असेंबली ही कार से अलग होकर सड़क पर गिर गया। यह चौंकाने वाली घटना छह अक्टूबर को जालन पंडन पर एशियन मॉल के पास हुई, जहां काले रंग की एक कार का पिछला सस्पेंशन, दोनों पहिए और कई दूसरे अहम पार्ट चेसिस से अलग हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके की तस्वीरों और डैशकैम फुटेज में कार ट्रैफिक लेन में खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि उसका पूरा रियर सस्पेंशन असेंबली पीछे सड़क पर पड़ा था। तस्वीरों में ट्रांसवर्स टॉर्शन बीम, ट्रेलिंग आर्म्स, शॉक एब्जॉर्बर्स, ब्रेक लाइंस और कार के दोनों पिछले पहिए चेसिस से अलग साफ नजर आ रहे हैं। कार के पीछे के हिस्से को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सस्पेंशन असेंबली के अलग होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। कार के रियर-राइट पैसेंजर डोर पर डेंट भी दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये डेंट इसी घटना के दौरान लगे या किसी पुराने हादसे की वजह से हैं। इस घटना ने करीब दो साल पहले सामने आए बड़े सेफ्टी कैंपेन की याद फिर से ताजा कर दी है। इससे पहले मई 2024 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब 28 अप्रैल 2024 को मलेशिया में एक कार का रियर एक्सल बीम ट्रैफिक में चलते समय टूट गया था। मामले के बाद मलेशिया के रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की थी और चेरी ऑटो मलेशिया ने एहतियाती कदम उठाते हुए 600 कारों के लिए सेफ्टी कैंपेन शुरू किया था। मई 2024 में हुई तकनीकी ब्रीफिंग के दौरान चेरी ऑटो मलेशिया के वाइस प्रेसिडेंट ली वेन सियांग ने बताया था कि समस्या की जड़ एक विदेशी कंपोनेंट सप्लायर के कंपोनेंट की कैलिब्रेशन से जुड़ी थी। कंपनी के मुताबिक, मेंटेनेंस के दौरान ऑटोमेटेड वेल्डिंग टिप को बदला गया था और इसके बाद सही तरीके से री-कैलिब्रेशन नहीं होने के कारण कुछ रियर एक्सल बीम में वेल्ड की डेप्थ पर्याप्त नहीं रही, जिसका मतलब था कि इफेक्टेड पार्ट में वेल्डिंग मजबूती से नहीं की गई थी। फिलहाल तस्वीरों से सिर्फ इतना पता चलता है कि कार का रियर सस्पेंशन असेंबली वाहन से अलग हुआ है, लेकिन तस्वीरों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि खराबी किसी माउंटिंग पॉइंट पर हुई, ट्रांसवर्स बीम के भीतर हुई या किसी दूसरे कंपोनेंट के इंटरफेस पर। इस नए हादसे ने एक बार फिर से चेरी की कारों की मजबूती पर सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि चेरी ऑटो मूल रूप से चीन की कार निर्माता कंपनी है और अब भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ साझेदारी पर काम कर रही है और माना जा रहा है कि चेरी की पहली गाड़ियों की एंट्री 2026 के अंत से लेकर 2027 के बीच शुरू हो सकती है। अगर यह योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो भारतीय कार बाजार में एक और मजबूत चीनी ऑटो ब्रांड की सीधी एंट्री देखने को मिलेगी, जहां बीवाईडी पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भारत में कर रही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!