उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर एक महिला यात्री की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। संतुलन बिगड़ने के बाद महिला प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के नीचे फंस गई। यह घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है, जहां प्रयागराज एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो गई। महिला को ट्रेन के नीचे फंसा देखकर रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स यानी आरपीएसएफ के जवान तुरंत एक्शन में आए। आरपीएसएफ की दूसरी बटालियन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार हरितवाल के साथ कॉन्स्टेबल प्रवेश कुमार और बसंत ने पहले इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन रुकने के बाद तीनों जवान महिला तक पहुंचे और उन्होंने बेहद सावधानी से महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब पांच मिनट में पूरा कर लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरपीएसएफ जवानों को तेजी से मौके पर पहुंचकर महिला को बचाते हुए देखा जा सकता है। रेलवे के मुताबिक, यह कार्रवाई आरपीएसएफ के ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे परिसर और ट्रेनों में संकट की स्थिति में यात्रियों की मदद करना और उनकी जान बचाना है। रेस्क्यू के बाद महिला यात्री ने आरपीएसएफ जवानों का आभार जताया और उनकी हिम्मत तथा तेजी से की गई कार्रवाई की सराहना की। समय पर हुई इस सतर्क कार्रवाई की वजह से महिला की जान बच गई और जवानों की बहादुरी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
चलती ट्रेन से गिरी महिला ट्रेन के नीचे फंसी, सुरक्षा बल ने पांच मिनट में बचाई जान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर एक महिला यात्री की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। संतुलन बिगड़ने के बाद महिला प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के नीचे फंस ग
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





