हयालूरोनिक एसिड सीरम को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ आसान चीजों की मदद से इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है। आजकल कोरिया का खुमार सिर्फ वेब सीरीज या ड्रामा तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कोरियंस की खूबसूरती और चमकदार स्किन भी लोगों को बहुत इंप्रेस कर रही है। ग्लास स्किन जैसा चमकदार और हाइड्रेटेड चेहरा हर कोई चाहता है, जिसके लिए लोग महंगे हयालूरोनिक एसिड सीरम खरीदते हैं। हयालूरोनिक एसिड सीरम और जेल चेहरे को साफ, पिंपल फ्री और चमकदार रखने में मददगार माने जाते हैं, ऐसे में इनकी डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन इसे हर महीने खरीदना हर किसी के मुमकिन नहीं होता है, इसलिए अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वायरल वीडियो के मुताबिक, इस सीरम को बनाने के लिए हाई मॉलिक्यूलर वेट हयालूरोनिक एसिड पाउडर, आरओ वाटर या गुलाब जल, ग्लिसरीन, कॉस्मेटिक-ग्रेड प्रिजर्वेटिव और पीएच एडजस्टर की जरूरत होती है। इसके अलावा साफ ग्लास बाउल या बीकर, डिजिटल वेटिंग स्केल, स्टिरिंग रॉड या स्पैचुला, ड्रॉपर या एयरलेस पंप बोतल और पीएच स्ट्रिप या पीएच मीटर जैसे जरूरी सामान भी चाहिए। बनाने के तरीके की बात करें तो सबसे पहले आरओ वॉटर या गुलाब जल लिया जाता है और उसमें हयालूरोनिक एसिड पाउडर मिलाया जाता है। हयालूरोनिक एसिड को पानी में डालने के बाद तुरंत घुलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ता है, ताकि पाउडर धीरे-धीरे हाइड्रेट होकर जेल जैसा टेक्शचर बना सके। इसके बाद हयालूरोनिक एसिड और पानी के मिश्रण को करीब तीन से चार घंटे तक फ्रिज में रखना होता है, हालांकि ये समय इस्तेमाल की गई मात्रा और फॉर्मूलेशन पर निर्भर कर सकता है। फिर मिश्रण में ग्लिसरीन मिलाया जाता है, क्योंकि ग्लिसरीन और हयालूरोनिक एसिड दोनों ही ह्यूमेक्टेंट हैं, यानी ये स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। वायरल रील में दावा है कि हयालूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन का ये कॉम्बिनेशन स्किन को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज्ड लुक दे सकता है, इसी वजह से इसे ग्लास स्किन जैसी चमक से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इंस्टेंट ग्लास-स्किन फिनिश हर व्यक्ति की स्किन पर एक जैसी मिले, ये जरूरी नहीं है। अगर आप इस सीरम को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो उसमें प्रिजर्वेटिव डालकर रखने की बात कही गई है और वायरल रील के मुताबिक इसे करीब तीन महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन सिर्फ थोड़ी मात्रा में कोई प्रिजर्वेटिव डाल देने से घर पर बनाया गया सीरम तीन महीने तक सुरक्षित हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि प्रिजर्वेटिव कैसा है, उसकी सही मात्रा, पीएच, पैकेजिंग और माइक्रोबियल टेस्टिंग सभी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए बिना कॉस्मेटिक फॉर्मुलेशन की जानकारी के घर पर बना पानी वाला सीरम लंबे समय तक स्टोर करके चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जा सकता, बल्कि जब सीरम इस्तेमाल करना हो, उससे पहले ही थोड़ा बना लें। इसके अलावा डीआईवाई सीरम इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, और अगर जलन, लालिमा, खुजली या किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। खासकर सेंसिटिव या पहले से परेशान स्किन पर कोई भी घरेलू कॉस्मेटिक सीधे चेहरे पर लगाने से बचना सही रहता है। ध्यान रहे कि घर पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाते समय साफ-सफाई, सही मात्रा और प्रिजर्वेटिव का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना सही फॉर्मूलेशन के पानी वाले घरेलू उत्पाद में बैक्टीरिया या फंगस पनप सकता है।
चेहरे पर नहीं रहेंगे दाग-धब्बे! घर पर बनाएं हयालूरोनिक एसिड सीरम, जानें आसान तरीका
हयालूरोनिक एसिड सीरम को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ आसान चीजों की मदद से इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है। आजकल कोरिया का खुमार
NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
