|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

चीनी व्लॉगर्स का खेल: 500 टका देकर ढाका की दुकानों में सजवाते थे भारतीय प्रोडक्ट्स, फिर दिल्ली बताकर बनाते थे वीडियो

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चीनी व्लॉगर्स की करतूत परत दर परत सामने आ रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये व्लॉगर्स दुकानदारों को 500 बांग्लादेशी टका देकर उनकी दुकानों में भारतीय कॉस्मेटिक्स और

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चीनी व्लॉगर्स की करतूत परत दर परत सामने आ रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये व्लॉगर्स दुकानदारों को 500 बांग्लादेशी टका देकर उनकी दुकानों में भारतीय कॉस्मेटिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स सजवाते हैं और इसके बाद इनका वीडियो शूट कर इसे नई दिल्ली का बताकर पेश करने का आरोप है। यानी लोकेशन ढाका की होती है, लेकिन दर्शकों के सामने इसे दिल्ली की दुकान और बाजार के तौर पर दिखाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लॉगर्स शैम्पू, साबुन और हेयर ऑयल जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स स्थानीय फार्मेसी और दुकानों में लेकर जाते हैं, सामान को दुकान में सजाया जाता है और फिर कैमरे से पूरा सीन रिकॉर्ड किया जाता है। शूटिंग के बाद दुकानदार को करीब 500 टका दिए जाने की बात सामने आई है। यह मामला ढाका के उत्तरा और टेकपारा इलाकों में चीनी नागरिकों की लाइवस्ट्रीमिंग को लेकर सामने आई शिकायतों से जुड़ा है। कुछ वीडियो में इन इलाकों को नई दिल्ली बताकर पेश किए जाने का दावा किया गया है। एक चीनी नागरिक ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि लाइवस्ट्रीमिंग प्रोडक्ट प्रमोशन का हिस्सा है, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि शूटिंग के लिए इन्हीं इलाकों को क्यों चुना गया। रिपोर्ट्स में कुछ ऐसे वीडियो का भी जिक्र है, जिनमें ढाका के खराब और गंदे इलाकों को दिल्ली का बताकर दिखाया गया और भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। हालांकि, इस पूरी गतिविधि के पीछे किसी संगठित अभियान या साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसका वास्तविक मकसद भी अभी साफ नहीं है। मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने किसी देश की विकृत तस्वीर पेश करने की कोशिश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि झूठे नैरेटिव फैलाने से इसमें शामिल लोगों की विश्वसनीयता कमजोर होती है और संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने को कहा। अब सवाल यह है कि अगर मकसद सिर्फ प्रोडक्ट प्रमोशन था, तो ढाका की दुकानों में भारतीय सामान सजाकर बनाए गए वीडियो को दिल्ली का बताने की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल का जवाब अभी सामने नहीं आया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!