|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- एसआईआर पर सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

वोटर लिस्ट की जांच यानी एसआईआर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है. आयोग ने हलफनामा दाखिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- एसआईआर पर सर्वसम्मति से लिए गए फैसले
📷 NRI Post Hindi Desk

वोटर लिस्ट की जांच यानी एसआईआर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है. आयोग ने हलफनामा दाखिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को खारिज किया है. आयोग का कहना है कि एसआईआर से जुड़े तीनों आदेश सभी सदस्यों की सहमति से जारी किए गए थे. आयोग के मुताबिक, जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में एसआईआर को लेकर जारी किए गए तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए थे और इस हलफनामे को ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों ने मंजूरी दी है. आयोग ने स्पष्ट किया कि फाइल पर चर्चा के दौरान किसी आयुक्त की टिप्पणी, सवाल या सुझाव को आयोग का अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता, क्योंकि फाइल पहले एक चुनाव आयुक्त, फिर दूसरे आयुक्त और आखिर में मुख्य चुनाव आयुक्त के पास जाती है तथा जरूरी मामलों में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मंजूरी लेकर बाद में इसे फाइल पर दर्ज किया जाता है. इस दौरान आयोग ने 28 जुलाई के एक आदेश का भी जिक्र किया, जिसके मुताबिक काम के बंटवारे से जुड़ा यह आदेश प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक अतिरिक्त सचिव ने जारी किया था और अगले ही दिन दोनों चुनाव आयुक्तों ने इस पर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था, जिसके बाद 30 जुलाई को दोनों आयुक्तों के संयुक्त निर्देश के बाद यह आदेश लागू नहीं हुआ. वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 पर आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है और इस फॉर्म में बदलाव करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, जबकि एसआईआर के लिए इस्तेमाल होने वाला घोषणापत्र इससे अलग दस्तावेज है, हालांकि आयोग ने यह भी माना कि ऑनलाइन आवेदन में जिस तरह इसे दिखाया जा रहा था, उससे फॉर्म में बदलाव होने का भ्रम हो सकता था और अब ऑनलाइन आवेदन में फॉर्म 6 और घोषणापत्र को अलग-अलग दिखाने की व्यवस्था की गई है, जैसा कागजी फॉर्म में होता है. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने पर आयोग ने बताया कि जिन मतदाताओं का पुराना रिकॉर्ड मौजूदा सूची से नहीं मिल पाया है, उन्हें आम तौर पर सुनवाई के लिए दफ्तर बुलाने की जरूरत नहीं होगी और बूथ लेवल ऑफिसर उनके घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे, जबकि सुनवाई केवल खास मामलों में होगी और प्राथमिकता ऑनलाइन सुनवाई को दी जाएगी. ईसीआईनेट सिस्टम को लेकर आयोग ने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के आदेश के बिना वोटर लिस्ट में कोई नाम न जोड़ा जाता है न हटाया जाता है और इस प्रक्रिया की जांच के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों की एक समिति भी बनाई गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर आयोग ने कहा कि ऐसी मांग स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने जैसी है. इसके अलावा आयोग ने यह भी कहा कि उसने अपनी कोई आंतरिक फाइल या नोट मीडिया को जारी नहीं किया था और दशहरे की छुट्टियों के कारण फिलहाल संक्षिप्त जवाब दाखिल किया गया है, साथ ही आयोग ने मामले में विस्तृत बिंदुवार जवाब देने की अनुमति भी मांगी है.

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!