हैदराबाद से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम की धमकी की अफवाह से हड़कंप मच गया। दरअसल, उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में शीशे पर चिपका एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बूम 1.50PM' लिखा हुआ था। इस टिश्यू पेपर पर क्रू के एक सदस्य की नजर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत पायलट को इसकी सूचना दी। यह फ्लाइट शुक्रवार दोपहर के आसपास हैदराबाद से रवाना हुई थी और इसमें कुल 192 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पायलट ने एयर कंपनी कंट्रोलर यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया और बम की धमकी के बारे में जानकारी देते हुए प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की मांग की। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे विमान की चेन्नई एयरपोर्ट पर आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद विमान को एक अलग जगह यानी रिमोट बे पर ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मी स्निफर डॉग्स के साथ विमान के अंदर गए और गहन जांच शुरू की। सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से तलाशी ली और विमान की भी पूरी जांच की गई। करीब एक घंटे तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इस धमकी को महज एक अफवाह बताया। सुरक्षा जांच में यह साफ हो गया कि बम की कोई धमकी नहीं थी और स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित है। गौरतलब है कि टिश्यू पेपर पर लिखे 'बूम 1.50PM' संदेश ने उड़ान के दौरान यात्रियों और क्रू में दहशत पैदा कर दी थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में मिला 'बूम 1.50PM' लिखा टिश्यू पेपर, बम की अफवाह से मचा हड़कंप, आनन-फानन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
हैदराबाद से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम की धमकी की अफवाह से हड़कंप मच गया। दरअसल, उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में शीशे पर चिपका एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बूम 1.50PM' लिखा
NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


