|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

छठ के तीसरे दिन घाटों पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, डूबते सूरज को दिया अर्घ्य; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। रविवार शाम बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। अलग-अलग

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ के तीसरे दिन घाटों पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, डूबते सूरज को दिया अर्घ्य; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
📷 NRI Post Hindi Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। रविवार शाम बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। अलग-अलग शहरों में छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा देश छठ के रंग में रंगा नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर पुलिस, गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। बिहार में छठ पूजा के तीसरे दिन शाम के अर्घ्य को लेकर सभी जलाशयों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के अलग-अलग घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। एसडीआरएफ की तैनाती 254 घाटों पर, एनडीआरएफ की 123 घाटों पर और स्थानीय गोताखोर व आपदा मित्रों की तैनाती 12,806 घाटों पर की गई है। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य करना है। गुजरात के अहमदाबाद में छठ पूजा के अवसर पर साबरमती रिवरफ्रंट के किनारे श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं असम के गुवाहाटी में भी छठ पूजा के तीसरे दिन विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के अनुष्ठान में शामिल हुए। बिहार के औरंगाबाद में सूर्यकुंड और रुद्रकुंड पर संध्या अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया और भगवान भास्कर को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। नितिन नवीन ने छठ को बिहार की संस्कृति और लोक आस्था का प्रमुख पर्व बताते हुए कहा कि यह स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन के साथ प्रकृति की पूजा का पर्व है। छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घाटों का निरीक्षण किया और घाटों पर छठ पूजा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के अवसर पर सोनिया विहार घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और संध्या अर्घ्य के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के तीसरे दिन दीघा के मिनार घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और छठ पूजा के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा लोक आस्था का अहम हिस्सा है, जिसमें स्वच्छता और अनुशासन का विशेष महत्व है और देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!