|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा कवच: ड्रोन, सीसीटीवी और गोताखोरों की निगरानी में डूबेगा आस्था का सूर्य

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में स्थाई और अस्थाई छठ घाटों पर आस्था और सुरक्षा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना पर अंकुश लगान

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा कवच: ड्रोन, सीसीटीवी और गोताखोरों की निगरानी में डूबेगा आस्था का सूर्य
📷 NRI Post Hindi Desk

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में स्थाई और अस्थाई छठ घाटों पर आस्था और सुरक्षा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि घाटों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से हर जगह निगरानी की जा रही है, जिससे भीड़ और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पुलिस कर्मी कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। जलाशयों में होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए गोताखोरों को भी तैनात किया गया है, जो आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट सकें। पुलिस ने तीन घेरों में घाटों की सुरक्षा की रणनीति बनाई है, जिसमें पहले घेरे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है, दूसरे घेरे में सिविल ड्रेस में जवान मुस्तैद हैं और तीसरे घेरे में महिला कांस्टेबल घाटों के पास सिविल ड्रेस में तैनात की गई हैं। हिंडन समेत अन्य मुख्य घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अधिकांश घाटों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के अपनी आस्था के रंग को बेरंग होने से बचा सकें और सुरक्षित माहौल में छठ पूजा का पर्व मना सकें।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!