दीपावली और छठ के पावन अवसर पर दिल्ली व हरियाणा से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अनुबंधित बसों के परिचालन की उम्मीद जगी है, और पांच नवंबर से इन बसों के चलने की चर्चा है। पटना मुख्यालय स्तर से इस तरह की जानकारी मिलने की चर्चा गुरुवार को निगम के इमलीचट्टी स्थित कार्यालय में होती रही। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए बसों का परिचालन पांच नवंबर से होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को एसी और नॉन-एसी का गारंटीड कंफर्म टिकट मिल सकेगा। इन बसों में एसी-नॉन-एसी, स्लीपर व कुर्सी वाले विकल्प उपलब्ध होंगे। त्योहारी सीजन में रेलवे की तमाम तैयारी के बाद भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है और लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री निराश हैं, ऐसे में यह पहल बड़ी राहत देगी। साथ ही, त्योहारी सीजन में मनमाना किराया वसूलने वाले निजी बस संचालकों की मनमानी से भी यात्रियों को छुटकारा मिलेगा। हालांकि बस संचालकों को सरकार की तरफ से अनुदान मिलेगा या नहीं और बसों के परिचालन की क्या रूपरेखा होगी, इसको लेकर विभागीय निर्देश का इंतजार है, और जानकारों के अनुसार एक नवंबर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष निगम के अधीन इंटर स्टेट बस परिचालन पर सरकार की ओर से अनुदान दिया गया था, जिससे बस संचालकों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलती थी, और पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर समेत कई रूटों के लिए करीब 40 एसी स्लीपर बसों का परिचालन हुआ था। इस बार अनुदान बंद होने की चर्चा के कारण निजी बस संचालक परिचालन में रुचि नहीं ले रहे थे, मगर फिलहाल कई बस संचालकों के आगे आने से इंटर स्टेट बस परिचालन की आस फिर से जाग गई है।
छठ पर बड़ी राहत: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने के लिए 5 नवंबर से चलेंगी बसें, मिलेगा कंफर्म टिकट
दीपावली और छठ के पावन अवसर पर दिल्ली व हरियाणा से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अनुबंधित बसों के परिचालन की उम्मीद जगी है, और पांच
NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




