|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

छठ पूजा के लिए चेन्नई-बरौनी के बीच विशेष ट्रेन, 12 नवंबर से चलेगी

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन आन डिमांड विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ पूजा के लिए चेन्नई-बरौनी के बीच विशेष ट्रेन, 12 नवंबर से चलेगी
📷 NRI Post Hindi Desk

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन आन डिमांड विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06115 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी टीओडी एक्सप्रेस 12 नवंबर गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल से रात 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14 नवंबर शनिवार को रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06116 बरौनी-चेन्नई बीच टीओडी एक्सप्रेस 16 नवंबर सोमवार को रात 9:00 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर बुधवार को शाम 6:30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत दोनों ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। इन विशेष ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। जामताड़ा से यह जानकारी मिली है कि छठ पूजा पर्व के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!