|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से, डीएमआरसी का बड़ा ऐलान; यमुना किनारे बनेगा वर्ल्ड-क्लास घाट

छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 न

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से, डीएमआरसी का बड़ा ऐलान; यमुना किनारे बनेगा वर्ल्ड-क्लास घाट
📷 NRI Post Hindi Desk

छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मेट्रो सेवा सुबह 4:30 बजे से शुरू होगी, जबकि आम दिनों में यह सेवा सुबह 6:00 बजे से शुरू होती है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उषा अर्घ्य के चलते नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें सुबह 4:30 बजे से चलाई जाएंगी। इस दौरान दिन के तय टाइमटेबल के मुताबिक रेगुलर रेवेन्यू सर्विस शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर ऑपरेट होंगी। यह कदम छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि वे समय पर घाटों तक पहुंचकर उषा अर्घ्य का अनुष्ठान कर सकें। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार यमुना किनारे आईटीओ के पास 5 एकड़ जमीन पर एक वर्ल्ड-क्लास छठ घाट बनाने की योजना पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में घाट की खूबसूरती के साथ पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा जाएगा। योजना में छठ थीम पर आधारित म्यूरल्स, मूर्तियां, डेकोरेटिव फाउंटेन, एक वॉकिंग प्लाजा और लाइट-एंड-साउंड की व्यवस्था शामिल है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि योजना का मकसद इस साइट को छठ पूजा के लिए एक वर्ल्ड-क्लास, आकर्षक, एनवायरनमेंटल सस्टेनेबल, कल्चरल और आध्यात्मिक रिवरफ्रंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। इस तरह एक ओर जहां मेट्रो की जल्दी शुरू होने वाली सेवा श्रद्धालुओं को राहत देगी, वहीं दूसरी ओर नया छठ घाट दिल्ली में इस पर्व को और भव्य बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!