छठ महापर्व की शुरुआत से पहले ही वाराणसी के घाटों पर पूजन स्थलों को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आने लगी हैं। घाट किनारे बनाई जा रही वेदियों पर कुछ लोग अपने नाम के साथ पद और विभाग का नाम भी लिखवा रहे हैं। वाराणसी के शास्त्री घाट पर कहीं पुलिस लाइन तो कहीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर लिखा नजर आया। दरअसल, छठ पूजा के लिए घाटों पर श्रद्धालु अपनी-अपनी जगह तय कर रहे हैं और इसके लिए पेंट और ब्रश की मदद से वेदियां बनाई जा रही हैं। इन वेदियों पर परिवार के नाम और पहचान लिखी जा रही है, ताकि पूजा के दौरान उस जगह पर कोई दूसरा कब्जा न कर सके। शास्त्री घाट पर कुछ वेदियों पर लोगों ने अपने नाम के साथ सरकारी पद और विभाग का उल्लेख भी किया है, जिसे लेकर घाट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि पूजा स्थल पर पद और विभाग का नाम लिखना उचित नहीं है, क्योंकि छठ महापर्व समानता और आस्था का पर्व है और इसमें किसी को अपने पद या रसूख का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। घाट पर वेदी बना रहे कुछ लोगों ने इस चलन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके परिवार में भी पुलिस विभाग में लोग हैं, लेकिन उन्होंने वेदी पर किसी का पद नहीं लिखा। उनके मुताबिक, पूजा के अवसर पर सभी श्रद्धालु बराबर हैं और किसी को अपने पद के आधार पर अलग पहचान दिखाने की जरूरत नहीं है। छठ पूजा की तैयारियों के बीच घाटों पर दिख रहा यह नजारा अब चर्चा का विषय बन गया है।
छठ पूजा में जगह घेरने का अनोखा तरीका, वेदियों पर लिखे जा रहे सरकारी पद और विभाग के नाम
छठ महापर्व की शुरुआत से पहले ही वाराणसी के घाटों पर पूजन स्थलों को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आने लगी हैं। घाट किनारे बनाई जा रही वेदियों पर कुछ लोग अपने नाम के साथ पद और विभाग का नाम भी लिखवा रहे है
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


