|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

छठ पूजा से पहले यमुना में मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, सिंचाई विभाग ने थाने में दी शिकायत

दिल्ली में छठ पूजा से ठीक पहले यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस को लि

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ पूजा से पहले यमुना में मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, सिंचाई विभाग ने थाने में दी शिकायत
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में छठ पूजा से ठीक पहले यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। विभाग ने सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर यमुना नदी में मरी हुई मछलियां फेंकी हैं, जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। विभाग का मानना है कि यह पूरी घटना छठ पूजा के आयोजन और दिल्ली सरकार की छवि को खराब करने की एक साजिश है, क्योंकि सरकार बड़े स्तर पर छठ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई है। शिकायत के अनुसार, 15 और 16 नवंबर को यमुना नदी के किनारे छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के छठ घाटों पर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मरी मछलियों की घटना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पुलिस से इस गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दिल्ली पुलिस को शिकायत मिल चुकी है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच पूरी होने के बाद यह तय किया जाएगा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए या नहीं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!