|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

छठ प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छठ पूजा का प्रसाद जूठा कर देने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घाय

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छठ प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छठ पूजा का प्रसाद जूठा कर देने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड नंबर 12 की है, जहां रहने वाले राजू पासवान की पत्नी रीना कुमारी छठ पूजा के लिए पकवान और प्रसाद तैयार कर रही थी। इसी दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी प्रसाद खाने की जिद करने लगी, मां ने उसे रोका, लेकिन बच्ची ने प्रसाद उठाकर जूठा कर दिया, जिससे नाराज होकर रीना कुमारी ने अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद मां आनन-फानन में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची के पिता राजू पासवान के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट बनाने गए हुए थे और इसी दौरान घर में यह दर्दनाक घटना हो गई, परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें सात साल की शिवानी कुमारी, चार साल की सुहानी कुमारी और डेढ़ साल का बेटा राजा कुमार शामिल हैं। सुहानी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पूसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया, तथा पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। बेटी की मौत के बाद पिता राजू पासवान ने अपनी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वह अपनी पत्नी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। पूसा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर बिरौली गांव में एक बच्ची की मौत हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है, आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!