लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौट रहे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें भी रद हो रही हैं, जिससे परदेस से घर लौटने की आस लगाए यात्रियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जमालपुर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री भारी परेशान रहे। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन की रही, जो करीब 23 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची। गौरतलब है कि 04478 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल मंगलवार को जमालपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन वह बुधवार को पहुंची। इसके अलावा विक्रमशिला ट्रेन भी करीब 7 घंटे लेट रही, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब 23 घंटे की देरी से पहुंचे यात्रियों का कहना था कि वे छठ पर घर पहुंचने की उम्मीद में निकले थे, लेकिन ट्रेन की लेटलतीफी ने उनका पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। यात्री पंकज कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार और पीयूष कुमार ने बताया कि एक दिन तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा, जिससे काफी परेशानी हुई। पर्व में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए चलाई गई 04456 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन बुधवार को रद रही। नियमित ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ है, ऐसे में स्पेशल ट्रेन के रद होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी। जिस ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद थी, उसके रद होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। ट्रेनों की देरी के साथ यात्रियों की परेशानी तब और बढ़ गई, जब पूछताछ केंद्र से भी सही जानकारी नहीं मिल रही थी। यात्रियों का कहना था कि बार-बार पूछने पर केवल ट्रेन विलंब होने और इंतजार करने की बात बताई जा रही थी। यात्रियों ने वरीय अधिकारियों से ट्रेनों का परिचालन नियमित करने, स्पेशल ट्रेनों को समय पर चलाने और विलंब की सही जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। छठ जैसे महापर्व पर रेलवे को परिचालन व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को अपने घरों तक समय पर पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े।
छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल: विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, स्पेशल ट्रेनें भी रद्द
लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौट रहे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेश
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




