|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में संचालित एक विख्यात नामचीन रेस्टोरेंट की निहारिका ब्रांच में टॉयलेट में बर्तन धोए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किसी ग्राहक ने बनाया था,

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस
📷 NRI Post Hindi Desk

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में संचालित एक विख्यात नामचीन रेस्टोरेंट की निहारिका ब्रांच में टॉयलेट में बर्तन धोए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किसी ग्राहक ने बनाया था, जिसमें रेस्टोरेंट के बर्तनों की सफाई टॉयलेट में होती साफ दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ मानते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी संघर्ष मिश्रा और विकास भगत सोमवार को रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के प्रबंधन को नोटिस जारी कर वायरल वीडियो के संबंध में जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने मौके पर रेस्टोरेंट के मैनेजर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। ग्राहक द्वारा जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि इमरजेंसी की स्थिति में यहां बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा और रेस्टोरेंट का संचालन बंद कराया जाएगा। बता दें कि नामचीन रेस्टोरेंट नई दिल्ली स्वीट्स की शहर में तीन ब्रांच हैं। मुख्य ब्रांच टीपी नगर में है, जबकि इसकी मिनी ब्रांच निहारिका और पावर हाउस रोड में संचालित है। नई दिल्ली स्वीट्स ने प्रीमियम मिठाइयों की वैरायटी, स्वाद और गुणवत्ता के बलबूते शहर समेत पूरे जिलेवासियों का भरोसा और विश्वास जीता है। चाहे पर्व हो या सामान्य दिन, लोगों को जब भी मिठाई की जरूरत पड़ती है, वे नई दिल्ली स्वीट्स की शाखाओं का ही रुख करते हैं। लेकिन निहारिका ब्रांच की इस घटनाक्रम ने नई दिल्ली स्वीट्स की शाखाओं में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो से रेस्टोरेंट के नियमित ग्राहकों में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जिस रेस्टोरेंट पर वे भरोसा करते थे, वहां स्वच्छता मानकों की इस तरह अनदेखी और लापरवाही बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच जारी है और प्रबंधन से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!