|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

छात्रा की छोटी मांग, डीसी ने 48 घंटे में स्कूल पहुंचाया कंप्यूटर

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने गोविंदपुर प्रखंड के किस्तोपुर प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा की छोटी-सी इच्छा को महज 48 घंटे में पूरा कर दिया। बीते 28 अक्टूबर को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अध

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
छात्रा की छोटी मांग, डीसी ने 48 घंटे में स्कूल पहुंचाया कंप्यूटर
📷 NRI Post Hindi Desk

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने गोविंदपुर प्रखंड के किस्तोपुर प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा की छोटी-सी इच्छा को महज 48 घंटे में पूरा कर दिया। बीते 28 अक्टूबर को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार गोविंदपुर प्रखंड के दौरे पर थे, इसी दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर का औचक निरीक्षण किया। स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेते हुए जब डीसी बच्चों से रूबरू हुए, तो एक नन्हीं छात्रा ने बेझिझक उनसे स्कूल में कंप्यूटर लगवाने की मांग कर दी, ताकि वह और उसके साथी भी कंप्यूटर सीख सकें। उसकी बातों में आधुनिक शिक्षा से जुड़ने की ललक साफ झलक रही थी। बच्ची की इस मासूम मांग में डीसी को ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई दी और उन्होंने तत्काल अधिकारियों को स्कूल में कंप्यूटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निर्देश पर तेजी से अमल हुआ और 31 अक्टूबर को स्कूल में पूरा कंप्यूटर सेट स्थापित कर दिया गया। स्कूल में कंप्यूटर पहुंचते ही बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी, और खास बात यह रही कि जिस बच्ची ने डीसी से कंप्यूटर की मांग की थी, उसके हाथों ही क्लासरूम में कंप्यूटर का उद्घाटन कराया गया। अब तक जिस कंप्यूटर को बच्चे शायद दूर से देखते या किताबों में पढ़ते थे, अब उसे छूने और सीखने का मौका उनके पास है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि यह पहल महज एक स्कूल को कंप्यूटर देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सोच है कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियां भी तकनीक के मामले में पीछे न रहें, वे डिजिटल शिक्षा हासिल करें और आने वाले समय में आत्मनिर्भर व दक्ष बनें। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि सपने देखने के लिए बड़े होने की जरूरत नहीं होती, बस उन्हें पूरा करने के लिए किसी संवेदनशील और संकल्पित व्यक्ति का साथ चाहिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!