|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जंतर-मंतर मार्च पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, संयुक्त किसान मोर्चा को अनुमति नहीं

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को प्रस्तावित विरोध मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस मार्च की अनुमति को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है और

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जंतर-मंतर मार्च पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, संयुक्त किसान मोर्चा को अनुमति नहीं
📷 NRI Post Hindi Desk

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को प्रस्तावित विरोध मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस मार्च की अनुमति को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है और न ही पुलिस की ओर से इस मार्च के आयोजन की कोई अनुमति दी गई है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान कर रखा है कि गुरुवार यानी 26 नवंबर को उनके कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस के काली बाड़ी से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकालेंगे। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट भी साझा किया और ताजा निर्देश जारी किए। पुलिस ने कहा कि ताजा निर्देश के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश लागू हैं, जिसके तहत बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन, भाषण, नारेबाजी और धरना देने पर पाबंदी है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे धारा 163 के तहत जारी आदेशों का पालन करें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें, तथा चेतावनी दी है कि यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो नियमानुसार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया था और गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद अब जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट के लिए राजधानी में तीन नए स्थान चुने हैं, जिनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी ताकि नागरिक अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को उचित स्थान दिया जा सके, जहां वे प्रदर्शन कर सकें, और इस कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!