|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का परसेप्शन वॉर, संसद से सुप्रीम कोर्ट तक कैसे बिछाई बिसात?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ने मोर्चा खोलते हुए अपने आंदोलन को तीन चरणों में सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंचा दिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण और फ

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का परसेप्शन वॉर, संसद से सुप्रीम कोर्ट तक कैसे बिछाई बिसात?
📷 NRI Post Hindi Desk

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ने मोर्चा खोलते हुए अपने आंदोलन को तीन चरणों में सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंचा दिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर शुरू हुआ यह राजनीतिक विवाद अब अपने चरम पर पहुंच चुका है, जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकालकर आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा शक्ति प्रदर्शन किया है। इस आंदोलन की शुरुआत संसद भवन से हुई, जहां विपक्षी सांसदों ने चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आवाज बुलंद की और मार्च निकाला। जब पुलिस ने विपक्षी नेताओं को रोका, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी के पास धरने पर बैठ गए, जहां करीब सात घंटे तक चले इस धरने को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समाप्त कराया। इसके बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और वोट चोरी से लोकतंत्र को पहुंच रहे नुकसान से अवगत कराया। दूसरे चरण में विपक्ष ने अपनी लड़ाई को नैतिक और वैचारिक आधार देने के लिए महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट का रुख किया, जहां राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी गठबंधन के तमाम सांसद कनॉट प्लेस से बसों के जरिए पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद शांतिपूर्ण धरना दिया। इस दौरान सरकार और चुनाव आयोग को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया और संदेश दिया गया कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की नैतिक जंग है। तीसरे और निर्णायक चरण में विपक्ष ने इस लड़ाई को न्यायपालिका तक पहुंचाया, जहां राहुल गांधी ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च कर याचिका दायर की। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और मतदाता सूची पुनरीक्षण व फॉर्म-6 से जुड़ी कथित अनियमितताओं को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें ज्ञानेश कुमार को पद से निलंबित करने और उनके फैसलों पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के प्रमुख दिग्गजों ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर दिल्ली की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया और विपक्षी खेमे का तर्क है कि आयोग में सुनवाई न होने के बाद अदालत और जनता का दरबार ही अंतिम रास्ता बचा था। राहुल गांधी इस पूरे आंदोलन के जरिए एक बड़ा परसेप्शन सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां हाथ में संविधान लेकर सड़क पर उतरना यह संदेश देता है कि वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग और सरकार को सीधे निशाने पर लेना और डरो मत का नारा देना कैडर में नई ऊर्जा भरने की रणनीति है। उत्तर प्रदेश समेत आगामी सात राज्यों के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में लाना विपक्ष के लिए कैडर को सक्रिय करने का बड़ा जरिया बन गया है, और राहुल गांधी का यह आखिरी रण केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह नरेटिव सेट करने की कोशिश है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना देश का सबसे बड़ा मुद्दा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!