|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जीडीपी विकास दर बनाए रखने के लिए चीन का बाजार भारत के लिए जरूरी, फार्मा और आईटी सेक्टर पर नजर

वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भारत अपनी जीडीपी विकास दर को सात प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने के लिए चीन के बाजार को महत्वपूर्ण मान रहा है। इसी क्रम में ब्रिक्स सम्मेलन में वार्ता के दौरान भारत चीन से अपने

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जीडीपी विकास दर बनाए रखने के लिए चीन का बाजार भारत के लिए जरूरी, फार्मा और आईटी सेक्टर पर नजर
📷 NRI Post Hindi Desk

वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भारत अपनी जीडीपी विकास दर को सात प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने के लिए चीन के बाजार को महत्वपूर्ण मान रहा है। इसी क्रम में ब्रिक्स सम्मेलन में वार्ता के दौरान भारत चीन से अपने व्यापार नियमों को लचीला बनाने की मांग कर रहा है। खासकर फार्मा और कई कृषि पदार्थों के निर्यात नियम को आसान बनाने के साथ आईटी सेक्टर में चीन के बाजार में भारत के प्रवेश की मांग की जा रही है। व्यापार नियमों की बाधाओं की वजह से चीन के बाजार में कई भारतीय वस्तुओं का निर्यात बिल्कुल नहीं हो पाता है, जबकि दुनिया के विकसित देश उन आइटम की खरीदारी भारत से करते हैं। चीन सालाना दो लाख अट्ठावन हजार करोड़ डॉलर का वस्तु आयात करता है और भारत की हिस्सेदारी इस आयात में मात्र उन्नीस दशमलव पांच अरब डॉलर की है, जबकि अमेरिका के बाजार में भारत करीब अठासी अरब डॉलर का निर्यात करता है। व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के बाजार में भारत को अपने निर्यात बढ़ाने की बड़ी गुंजाइश है। चीन के रुख में भारत के प्रति लचीलापन आने के बाद चालू वित्त वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच चीन होने वाले निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छत्तीस प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ है। जानकार कहते हैं कि चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर है, जहां भारत अपने निर्यात को सालाना पचास अरब डॉलर तक ले जा सकता है। इससे चीन के साथ सौ अरब डॉलर के व्यापार घाटे को कम करने के साथ भारत को अमेरिका का एक बड़ा वैकल्पिक बाजार मिल सकता है। इसलिए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से चीन के साथ व्यापार को लेकर अहम बातचीत की जा रही है। भारत तमाम विकसित देशों को सालाना दो सौ पचास अरब डॉलर से अधिक की आईटी सेवा देता है, लेकिन चीन भारत को इसकी इजाजत नहीं देता। विकासशील देश की श्रेणी में आने के बावजूद चीन की प्रति व्यक्ति आय चौदह हजार डॉलर से अधिक है जो लगातार बढ़ रही है। धीरे-धीरे चीन गारमेंट और लेदर आइटम के निर्माण से खुद को पीछे खिंच रहा है, इसलिए इन सेक्टर में भी निर्यात बढ़ाने का भारत के लिए मौका है। दूसरी तरफ भारत में होने वाले मैन्यूफैक्चरिंग का सत्तर प्रतिशत इंटरमीडिएट गुड्स का आयात चीन से किया जाता है, चाहे वह दवा का कच्चा माल हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स का, और अधिकतर मशीनरी का आयात भी चीन से होता है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंशिएटिव के संस्थापक अजय श्रीवास्तव मानते हैं कि चीन हमारी औद्योगिक अर्थव्यवस्था को फीड करता है और इस निर्भरता को कम करने के लिए भारत को टेक्सटाइल, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कच्चे माल का शुद्ध रूप से भारत में उत्पादन शुरू करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर से जुड़े आइटम को चीन से मंगाकर उसमें दस से पंद्रह प्रतिशत वैल्यू एडिशन करने से काम नहीं चलेगा। जानकारों का कहना है कि चीन की मशीनरी के रखरखाव के नाम पर भारतीय युवाओं को चीन में प्रशिक्षण दिलाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में वे युवा भारत में इन मशीनरी को बनाने में मदद कर सकें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!