|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जंतर-मंतर के बाद अब रामलीला मैदान पर व्यापारियों का विरोध, सरकार से हटाने की मांग

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के ठिकाने बदलने के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है, लेकिन उनकी चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जंतर-मंतर के बाद अब रामलीला मैदान पर व्यापारियों का विरोध, सरकार से हटाने की मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के ठिकाने बदलने के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है, लेकिन उनकी चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले पर खुशी जताई है और साथ ही मांग की है कि रामलीला मैदान को भी इस सूची से हटाया जाए। संगठन का कहना है कि यहां प्रदर्शन होने से दिल्ली-6 के बड़े बाजारों में कारोबार पर असर पड़ सकता है, खासकर त्योहारों के सीजन में। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, संगठन ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने की मांग की थी और अब इस फैसले के बाद संगठन ने रामलीला मैदान को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत जंतर-मंतर रोड को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। इसके बदले रामलीला मैदान, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए तय किया गया है। यह बदलाव गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के बाद किया गया और इस फैसले के लिए पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बृजेश गोयल ने बताया कि रामलीला मैदान के करीब पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली के कई बड़े व्यापारिक इलाके आते हैं। इनमें सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, खारी बावली, भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज और दरियागंज शामिल हैं। इसके अलावा कमला मार्केट, नया बाजार, लाजपत राय मार्केट और अजमेरी गेट भी इस कारोबारी क्षेत्र का हिस्सा हैं। संगठन का कहना है कि इन बाजारों से देश-विदेश तक बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग, ट्रैफिक जाम या मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसे हालात बनने पर दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों और माल की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में अगले ढाई महीनों तक बुकिंग की तारिखें उपलब्ध नहीं हैं। इसके साथ ही प्रदर्शन के लिए बुकिंग का खर्च टैक्स सहित करीब एक लाख इक्कीस हजार तक पहुंच सकता है, जिससे प्रदर्शन आयोजित करने की चुनौती भी बढ़ सकती है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की मांग है कि प्रदर्शन स्थल तय करते समय व्यापार और आम लोगों की आवाजाही का भी ध्यान रखा जाए। अब देखना यह होगा कि जंतर-मंतर के बाद प्रदर्शन के लिए चुने गए रामलीला मैदान को लेकर व्यापारियों की आपत्ति पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!