दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ विपक्ष का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी की गैरमौजूदगी सियासी चर्चाओं का केंद्र बन गई है। मंगलवार को हुए इंडिया गठबंधन के मार्च में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। हालांकि, आज प्रदर्शन से पहले मल्लिकार्जन खड़गे की तरफ से रखे गए लंच कार्यक्रम में सपा का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ, जिसके बाद कई तरह की अटकलें तेज हो गईं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि समाजवादी पार्टी आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई और इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि पार्टी को इस प्रदर्शन का कोई उचित न्योता नहीं दिया गया था या सही समय पर सूचना नहीं मिली थी। सपा की गैर-मौजूदगी पर अब कांग्रेस की सफाई सामने आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जवाब देते हुए कहा कि आज के लंच के लिए इंडिया जनबंधन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई, इसलिए यह स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके। उन्होंने आगे कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों में इसे लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि इंडिया और दूसरे विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। दूसरी तरफ, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार पर दबाव बनाने के लिए विपक्षी दलों ने एक सप्ताह तक लगातार विरोध प्रदर्शन करने का प्लान तैयार किया है। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता दिल्ली में जुट रहे हैं। इंडिया ब्लॉक की घेराबंदी और विरोध प्रदर्शनों के बीच अब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी गुरुवार को दिल्ली पहुंच रही हैं। ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्षी दलों ने आगामी 9 अक्टूबर को एक बड़े मार्च की योजना बनाई है। उनके आने से प्रदर्शन और तेज होने की उम्मीद है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं के प्रदर्शन से हटने और कांग्रेस के डटे रहने को लेकर दोनों पार्टियों के बीच क्रेडिट वॉर भी देखने को मिल रहा है, जिससे विपक्षी एकता की परीक्षा और दिलचस्प हो गई है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन से सपा की गैरमौजूदगी पर जयराम रमेश का सफाई, बोले- देर रात लिया गया था लंच का फैसला
दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ विपक्ष का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी की गैरमौजूदगी सियासी चर्चाओं क
NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





