दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से फिर से हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सौरव दास, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग जंतर मंतर के पास जेडीयू दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर आए और गेट से कूदकर जंतर मंतर के एक साइड पर चले गए, जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस मामला दर्ज भी कर सकती है। आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था। वहीं, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था। अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है और धरना-प्रदर्शन के लिए अब तीन नए स्थान चुने हैं, जिनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय मंगलवार को सुनवाई करेगा। न्यायालय ने सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान बाहरी लोगों के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई करने की सहमति दी है। गौरतलब है कि पुलिस के इस कदम और कार्यकर्ताओं की हिरासत के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
जंतर-मंतर पर पुलिस का सख्त एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से फिर से हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे, जह
NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




