नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने कांग्रेस के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी को सड़क से उठाकर बस में बिठा दिया। इसके बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका गांधी अस्वस्थ महसूस करने के कारण सड़क पर लेट गई थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार दोपहर को लंच पॉलिटिक्स के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे और देश को अपनी बात बताएंगे। उन्होंने कहा कि बताएंगे कि कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग नहीं जाने दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को बताएंगे कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में इंडी गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर धरना दिया था। करीब आठ घंटे चले इस धरने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था और करीब रात 10 बजे के बाद दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया था। जैसे ही इंडी गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने जंतर-मंतर जा रहे इंडी गठबंधन के सांसदों को हिरासत में ले लिया है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका और विपक्ष के विरोध ने राजधानी में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है।
जंतर-मंतर पर हिरासत: राहुल गांधी को बस में बिठाया, प्रियंका सड़क पर लेटीं
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने कांग्रेस के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई
NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





