दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर मैदान पर हुई मारपीट की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से स्वतंत्र को पकड़ा है। यह गिरफ्तारी एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर यह कबूल किया था कि उसने ही निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला किया था। गौरतलब है कि यह पूरा मामला 23 जून 2026 का है, जब कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर चल रहा था। शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी चौदह वर्षीय बेटी के साथ उसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, तभी शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे और इसी दौरान एक युवक से उनका विवाद शुरू हो गया। आरोपों के मुताबिक, दो से तीन युवकों ने मिलकर संजय कुमार को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने घूंसों के अलावा लोहे के कड़े जैसी किसी ठोस वस्तु से संजय के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद संजय को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में उनके सिर पर दो गहरे कटे हुए घाव दर्ज किए गए। इस मामले में संजय कुमार की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज करते हुए घटना के वक्त ही दो आरोपियों स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद कर दिया था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट क्लिप वायरल हुई, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसने ही संजय कुमार के सिर पर वार किया था। उसने यह भी दावा किया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई और वह आसानी से बच निकला। इस वायरल वीडियो को लेकर पीड़ित पक्ष की बेटी निशु आजाद ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस की कानूनी टीम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची और मौजूदा प्राथमिकी में हेट स्पीच, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं को जोड़ने के साथ-साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अब दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करके मामले में ठोस कार्रवाई की है, जिससे पीड़ित परिवार को कुछ हद तक राहत मिली है। पुलिस अब दूसरे आरोपी सूरज कुमार की तलाश में जुटी हुई है।
जंतर-मंतर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज
दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर मैदान पर हुई मारपीट की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से स्वतंत्
NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


