|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जदयू का बड़ा एक्शन: अनंत सिंह पत्नी समेत पार्टी से बाहर, विधायकी छिनने की तैयारी

मोकामा विधायक और इलाके में बाहुबली की छवि रखने वाले अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड की ओर से इतने सख्त एक्शन की उम्मीद नहीं थी। शनिवार को उनके घर में मिठाई बनाई जा रही थी और अनंत सिंह इसे अपने समर्थकों

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जदयू का बड़ा एक्शन: अनंत सिंह पत्नी समेत पार्टी से बाहर, विधायकी छिनने की तैयारी
📷 NRI Post Hindi Desk

मोकामा विधायक और इलाके में बाहुबली की छवि रखने वाले अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड की ओर से इतने सख्त एक्शन की उम्मीद नहीं थी। शनिवार को उनके घर में मिठाई बनाई जा रही थी और अनंत सिंह इसे अपने समर्थकों में बंटवाने वाले थे, तभी पार्टी की ओर से उन्हें छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जदयू ने सिर्फ अनंत सिंह को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी समेत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है और अब मोकामा से उनकी विधायकी भी छीनने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार को अनुशंसा कर दी है। पार्टी से बाहर किए जाने के आदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि जदयू बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने हेतु अनुशंसा करती है। अनंत सिंह को लेकर जदयू नेतृत्व की नाराजगी लगातार बढ़ रही थी, क्योंकि उन्होंने एमएलसी चुनाव में न सिर्फ पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया, बल्कि पार्टी आलाकमान को ठेंगा दिखाते हुए बयानबाजी भी करते रहे। पटना स्नातक सीट पर जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध करना, जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन करना, उनके नामांकन में रोड शो करना और लगातार चुनाव प्रचार करना पार्टी नेतृत्व के सामने चुनौती पैदा कर गया था। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए विवादित बयान भी दिया, जिसे बाद में उन्होंने वापस लिया। मतदान के दिन मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई और मतदान खत्म होने से पहले ही अनंत सिंह ने अपने सरकारी आवास पर जदयू उम्मीदवार की हार का ऐलान करते हुए जन सुराज उम्मीदवार की जीत का दावा किया और आतिशबाजी की। इस पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका भी चर्चा में रही। मतदान खत्म होने के एक दिन बाद शनिवार को ललन सिंह नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास सात सर्कुलर रोड पहुंचे, जहां उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे और सूत्रों के मुताबिक इसी बातचीत के दौरान अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय हुआ। जब नीतीश कुमार ललन सिंह को छोड़ने के लिए उनके घर पहुंचे, तभी अनंत सिंह के निष्कासन का लेटर जारी हो गया। जदयू सूत्रों के मुताबिक जब अनंत सिंह पर एक्शन लिया गया, तो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और निष्कासन आदेश जारी करने वाले प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पटना में मौजूद नहीं थे। इस कदम से अनंत सिंह के राजनीतिक वजूद पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और पार्टी अनुशासन तथा नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी को इस कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!