|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

जोधपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, ओटी ड्यूटी के दौरान बाथरूम में मिला शव

जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ऐनेस्थिसिया विभाग में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अलवर निवासी 31 वर्ष

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जोधपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, ओटी ड्यूटी के दौरान बाथरूम में मिला शव
📷 NRI Post Hindi Desk

जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ऐनेस्थिसिया विभाग में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अलवर निवासी 31 वर्षीय डॉक्टर राज नरेश यादव के रूप में हुई है, जो मंगलवार को ओटी ड्यूटी पर तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने पर संस्थान प्रशासन ने फौरन बासनी थाने की पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। बासनी थानाधिकारी नितीन दवे ने बताया कि डॉक्टर राज नरेश यादव दोपहर में ड्यूटी के दौरान ही ओटी से बाहर निकले थे, लेकिन लगभग डेढ़ से दो घंटे तक वापस नहीं लौटे। जब साथी रेजिडेंट डॉक्टरों को चिंता हुई तो उन्होंने उन्हें फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद तलाश शुरू की गई और साथी डॉक्टर ओटी कॉम्पलेक्स के ब्रेक रूम में पहुंचे, जहां बाथरूम का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो डॉक्टरों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर डॉक्टर राज नरेश अचेत अवस्था में पड़े मिले। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और सीपीआर देने के साथ ही इमरजेंसी उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि डॉक्टर राज नरेश ने स्वयं इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कौन सा इंजेक्शन था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल संस्थान की ओर से इस मामले में कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर राज नरेश यादव ने जोधपुर एम्स से ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और लगभग चार से पांच साल के अंतराल के बाद पीजी की परीक्षा दी। गत वर्ष उन्हें एम्स जोधपुर में ऐनेस्थिसिया विभाग में सीट मिली थी और वह रेजिडेंसी के प्रथम वर्ष में थे। इस दौरान किसी प्रकार के दबाव या परेशानी को लेकर अब तक आधिकारिक रूप से कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि यदि आपके या आपके किसी परिचित के मन में आत्मघाती विचार आते हैं, तो यह एक अत्यंत गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति है। ऐसे में तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं, जहां आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक परामर्श देंगे। याद रखिए, जान है तो जहान है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!