जोधपुर में रविवार को सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' विषयक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम स्थल गांधी शांति प्रतिष्ठान में देरी से पहुंचे आशुतोष रांका के हाथ में संविधान की प्रति थी और वह सीधे कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दीवार फांदकर प्रतिष्ठान में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े एक युवक को थप्पड़ मारा और जबरन हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने एबीवीपी के संयोजक ललित दाधीच तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को हिरासत में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि दो लोग दीवार फांदकर अंदर घुसे थे, जिन्हें डिटेन कर रातानाडा थाने ले जाया गया है और वहां उनसे पूछताछ जारी है। हंगामे के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। कार्यक्रम समाप्त होते ही पुलिस ने आशुतोष रांका को अपनी सुरक्षा में लेकर जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि सीजेपी कार्यकर्ताओं का सोमवार को जोधपुर के एक स्कूल में दौरे का कार्यक्रम तय था, लेकिन ताजा घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जोधपुर में सीजेपी कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता, थप्पड़बाजी का मामला
जोधपुर में रविवार को सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' विषयक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम स्थल गांधी शांति प्रतिष्ठान में देरी से पहुंचे आशुतोष रांका के हाथ मे
NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


