|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जूनागढ़ में दिल दहलाने वाला मामला: मां ने बेलन और बिजली के तार से पीटा छह साल की मासूम को, पड़ोसियों ने ऐसे बचाई जान

जूनागढ़ में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी ही मां द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मह

NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जूनागढ़ में दिल दहलाने वाला मामला: मां ने बेलन और बिजली के तार से पीटा छह साल की मासूम को, पड़ोसियों ने ऐसे बचाई जान
📷 NRI Post Hindi Desk

जूनागढ़ में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी ही मां द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिला अपनी ही बेटी को बेलन और बिजली के तार से पीटती थी, जिससे बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब पड़ोसियों ने बच्ची की चीखें सुनीं और उसे पीटते हुए देखा। पड़ोसियों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को उसकी मां के चंगुल से बचाने की कोशिश की और इसकी सूचना सी-डिवीजन पुलिस को दी। साथ ही, उन्होंने तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी कॉल करके मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस और शिशुमंगल संस्था के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने बच्ची को तत्काल उस खतरनाक माहौल से निकालकर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें उसके शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान पाए गए। अधिकारियों के सामने बच्ची ने भी अपनी मां पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी माँ उसे बेलन और तार से पीटती थी। पूछताछ के दौरान बच्ची की मां नज़ीमा सोलंकी ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों की सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। उसने बच्ची को मारने की बात कबूल कर ली है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जीवीके चाइल्ड केयर सेंटर की अधिकारी शीतल मारू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां नज़ीमा सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पड़ोसियों द्वारा बच्ची को बचाने की कोशिश और उसे समझाने के प्रयास देखे जा सकते हैं। फिलहाल, बच्ची को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए शिशुमंगल संस्था में भेज दिया गया है, जहां उसकी उचित देखभाल और इलाज चल रहा है। जूनागढ़ के डीवाईएसपी हितेश धांधलिया ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बाल एवं महिला सामाजिक कल्याण शाखा की टीम बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज कर रही है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। यह घटना एक बार फिर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां मां जैसी होनी चाहिए वहीं से बच्ची को खतरा था। पड़ोसियों की सतर्कता और त्वरित सूचना ने मासूम की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!