चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुइन के साथ तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यह एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद चीनी राष्ट्रपति की पहली अमेरिका यात्रा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परंपरा से हटकर प्रोटोकॉल तोड़ा और व्हाइट हाउस में इंतजार करने के बजाय खुद अमेरिकी वायुसेना के एंड्रयूज एयर बेस पहुंचकर जिनपिंग का स्वागत किया। राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप दोनों ने एयर बेस जाकर उनका स्वागत किया। जिनपिंग ऐसे समय में अमेरिका पहुंचे हैं जब व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ईरान के साथ युद्ध और ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव कायम है। गुरुवार को व्हाइट हाउस में जिनपिंग का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और सैन्य टुकड़ियों के निरीक्षण के बाद जिनपिंग और ट्रंप के बीच बंद कमरे में अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। शुक्रवार को दोनों नेता नेशनल आर्काइव्स का दौरा भी करेंगे। जिनपिंग के लिए व्हाइट हाउस में गुरुवार को एक शानदार राजकीय भोज का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें एनविया के जेन्सेन हुआंग और स्पेसएक्स के एलोन मस्क जैसी बड़ी तकनीकी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिनपिंग का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि पूरा टेक वर्ल्ड, पूरा बैंकिंग वर्ल्ड और बहुत से लोग चीनी राष्ट्रपति शी के लिए राजकीय भोज में शामिल होंगे और काश उनके पास और सीटें होतीं। ट्रंप ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा स्वागत था और उन्हें लगता है कि जिनपिंग इसकी तारीफ करेंगे। इस सवाल पर कि ट्रंप ईरान को लेकर जिनपिंग से क्या बात करेंगे, ट्रंप ने कहा कि देखते हैं, वो उस पर और कई दूसरे मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने चीन और अमेरिका को लेकर कहा कि हम दुनिया के सबसे सम्मानित देश हैं। चीनी राष्ट्रपति के शानदार स्वागत को लेकर अमेरिकी राजनीति में विरोध भी देखने को मिल रहा है। सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि चीन और शी जिनपिंग के साथ गंभीर मुद्दों को देखते हुए ट्रंप को उन्हें आमंत्रित नहीं करना चाहिए था और भोज के दौरान चीन के भारी सैन्य विस्तार और ईरान को दिए जा रहे समर्थन जैसे मुद्दों को जरूर उठाना चाहिए। दूसरी तरफ विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसका बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और ताकतवर सेनाएं हैं, इसलिए उच्च स्तर पर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वो शी जिनपिंग को अपने नए हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड से इंप्रेस करना चाहते थे। वहीं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी कहा कि चूंकि चीनी राष्ट्रपति अमेरिका आ रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत पूरे सम्मान के साथ किया जाना चाहिए।
जिनपिंग का अमेरिका में जोरदार स्वागत, ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयर बेस पर खुद किया वेलकम
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुइन के साथ तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यह एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद चीनी राष्ट्रपति की पहली अमेरिका यात्रा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोना
NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





