भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ योग बनने से पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर जयंती योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्षण योग, हंस योग, मालव्य योग, बुधादित्य राजयोग और नवपंचम राजयोग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इतने सारे शुभ योगों के बीच भक्तों के मन में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि पूजा-पाठ का सबसे उत्तम समय क्या रहेगा। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को रात 2:25 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर 2026 को रात 12:13 बजे समाप्त होगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का निर्धारण केवल अष्टमी तिथि से नहीं होता, बल्कि इसके लिए मध्यरात्रि और रोहिणी नक्षत्र का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसी आधार पर इस वर्ष 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन दोपहर के समय पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, जबकि रात्रिकाल में पूजा का शुभ मुहूर्त निशिता काल में रहेगा। इस दिन निशीता काल रात 11.57 बजे से रात 12.43 बजे तक रहने वाला है। इसके अलावा 4 सितंबर को चौघड़िया मुहूर्त की बात करें तो लाभ मुहूर्त सुबह 7.35 बजे से सुबह 9.10 बजे तक और अमृत मुहूर्त सुबह 9.10 बजे से सुबह 10.45 बजे तक रहेगा। शुभ योग का समय दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 1.55 बजे तक रहेगा। पूजा के दौरान सबसे पहले लड्डू गोपाल का अभिषेक करें, जिसके लिए स्वच्छ जल के साथ दूध, दही, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत तैयार किया जा सकता है। अभिषेक के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाएं, चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। मंदिर में धूप और दीप जलाकर श्रीकृष्ण की आरती करें और भगवान को माखन-मिश्री, पंचामृत, खीर, दही, खीरा, केला और पंजीरी का भोग लगाएं। पूजा और भोग में तुलसी दल अर्पित करने की भी परंपरा है, जिससे भक्ति और श्रद्धा का विशेष फल प्राप्त होता है।
जन्माष्टमी पर बन रहे हैं 7 शुभ योग, जानें चारों पहर की पूजा का सटीक मुहूर्त और विधि
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान के जन्म का उत्
NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




