|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जेन ज़ी का बदलता सपना: 30 से पहले ही घर खरीदने वालों की संख्या में 86% का उछाल

कोटक महिंद्रा बैंक के ताजा आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि भारत की युवा पीढ़ी अब घर खरीदने के मामले में पारंपरिक सोच से आगे निकल चुकी है। बैंक के डेटा के मुताबिक, 2024 से 2026 के बीच 25 से 30 साल की

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जेन ज़ी का बदलता सपना: 30 से पहले ही घर खरीदने वालों की संख्या में 86% का उछाल
📷 NRI Post Hindi Desk

कोटक महिंद्रा बैंक के ताजा आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि भारत की युवा पीढ़ी अब घर खरीदने के मामले में पारंपरिक सोच से आगे निकल चुकी है। बैंक के डेटा के मुताबिक, 2024 से 2026 के बीच 25 से 30 साल की उम्र के होम लोन ग्राहकों की संख्या में 86 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी इन युवा ग्राहकों की संख्या 1234 से बढ़कर 2290 पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा साफ तौर पर बताता है कि अब युवा 35 या 40 साल की उम्र का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि करियर के शुरुआती दौर में ही अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर रहे हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह होम लोन पोर्टफोलियो में जेन ज़ी की बढ़ती हिस्सेदारी है, जो पिछले दो सालों में 6 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो गई है। यानी सिर्फ दो साल के भीतर इस हिस्सेदारी में 50 फीसदी का उछाल आया है। यह वृद्धि दिखाती है कि बैंकों के लिए भी युवा ग्राहक अब एक अहम वर्ग बन चुके हैं और घर खरीदने की उम्र को लेकर जो पुरानी मान्यता थी, वह तेजी से बदल रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बदलाव के पीछे कई वजहे हैं। कम उम्र में बेहतर नौकरी, बढ़ती आमदनी और करियर में जल्दी तरक्की ने युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। बैंक का कहना है कि यंग कपल्स संयुक्त आमदनी के दम पर घर खरीद रहे हैं, जबकि कई युवा अपने परिवार के घर के सपने को पूरा करने में भी मदद कर रहे हैं। हाल के बरसों में रियल एस्टेट सेक्टर की तेज रफ्तार को भी इसका बड़ा कारण माना जा सकता है, क्योंकि निवेश के लिहाज से प्रॉपर्टी एक बेहतरीन विकल्प साबित हुई है, जिसने युवा खरीदारों को प्रेरित किया है। कोविड के बाद लोगों की प्राथमिकताएं भी बदली हैं। अब घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि काम, परिवार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला बन गया है। किराए के मकान में न रहने की इच्छा ने भी युवाओं में अपना घर लेने की चाहत को और बढ़ाया है। दिलचस्प बात यह है कि युवा खरीदार बड़े घर के इंतजार में फैसला टाल नहीं रहे, बल्कि कई लोग अपनी मौजूदा जरूरत और बजट के हिसाब से पहला घर खरीद रहे हैं और उसे भविष्य की आर्थिक मजबूती की पहली सीढ़ी मान रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 से 45 साल के होम लोन ग्राहकों में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 25 से 30 साल के ग्राहकों में इजाफा इससे कहीं ज्यादा तेज रहा है। यह तुलना साफ करती है कि सबसे तेज वृद्धि युवा वर्ग में ही हो रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो घर खरीदने की उम्र को लेकर जो सोच कभी 35 या 40 साल के आसपास मानी जाती थी, वह अब पूरी तरह बदल चुकी है। कम उम्र में घर खरीदने वाले युवाओं की बढ़ती संख्या यह संकेत दे रही है कि नई पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरे फैसले ले रही है। यह प्रवृत्ति न केवल रियल एस्टेट बाजार के लिए, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा बदलाव साबित हो रही है, जहां युवा ग्राहक अब सबसे तेजी से बढ़ता हुआ वर्ग बन चुके हैं। यह भी पढ़ें: युवा अमीरों की बदल रही पसंद, फ्लैट से जमीन तक, ऐसे बदल रहा है रियल एस्टेट बाजार।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!