|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जेन जी की 10 आदतें जो 40 प्लस उम्र के लोगों को लगती हैं अजीब, जानिए क्यों बदल चुकी है नई पीढ़ी

आज के जेन जी की रोजमर्रा की जिंदगी को देखकर कई बार 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगता है कि नई पीढ़ी चीजों को बिल्कुल अलग तरीके से करती है. एक ही कमरे में बैठकर फोन पर बात करना, मैसेज देखकर तुरंत

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आज के जेन जी की रोजमर्रा की जिंदगी को देखकर कई बार 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगता है कि नई पीढ़ी चीजों को बिल्कुल अलग तरीके से करती है. एक ही कमरे में बैठकर फोन पर बात करना, मैसेज देखकर तुरंत जवाब न देना या ऑफिस का टाइम खत्म होते ही काम से दूरी बना लेना उनके लिए नॉर्मल है. वहीं, 40 प्लस उम्र के लोगों को ये आदतें थोड़ी अजीब लग सकती हैं. पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों, दोस्तों और खाली टाइम को लेकर जेन जी का नजरिया पिछली पीढ़ियों से काफी अलग है. जेन जी अक्सर एक ही कमरे में बैठकर भी मैसेज के जरिए बात कर लेती है और आमने-सामने बोलने के बजाय मैसेज भेजना उसे ज्यादा आसान लगता है, जिससे वो अपनी एनर्जी बचाने की कोशिश करती है. खाना खाते टाइम वीडियो देखना या कुछ सुनना जेन जी के लिए आम बात है, जबकि 40 प्लस उम्र के लोग खाने के टाइम पूरा ध्यान खाने और साथ बैठे लोगों पर देने की आदत रखते हैं, जिसके चलते बहुत से पेरेंट्स अपने बच्चों से नाराज भी रहते हैं. जेन जी मैसेज देखकर भी तुरंत जवाब न दे तो इसका मतलब ये जरूरी नहीं कि वह सामने वाले को इग्नोर कर रही है, बल्कि वो अपने टाइम और मन के हिसाब से जवाब देना पसंद करती है. नौकरी जरूरी है, लेकिन जेन जी के लिए पर्सनल टाइम भी उतना ही जरूरी है और काम खत्म होने के बाद ऑफिस से जुड़े मैसेजेस का जवाब न देना उसे गलत नहीं लगता, जबकि किसी भी 40 प्लस एम्प्लॉय को जेन जी की ये आदत जॉब में और वर्क कल्चर में बहुत परेशान करती है. पहले एक ही कंपनी में लंबे टाइम तक काम करना स्थिरता की निशानी माना जाता था, लेकिन जेन जी बेहतर माहौल, सैलरी, सीखने के मौके या अपने मन का काम मिलने पर नौकरी बदलने से ज्यादा नहीं हिचकती, वहीं कोई भी 40 प्लस एम्प्लॉय जो जॉब सिक्योरिटी ढूंढता है जब जेन जी के इस बिहेवियर को देखता है तो उसे ऐसा लगता है कि जेन जी बस पैसे के पीछे भागती है. जेन जी के रिश्तों में दोस्ती, बातचीत और प्यार के बीच कई अलग-अलग पड़ाव दिखाई देते हैं और वो हर रिश्ते को तुरंत कोई नाम देने के बजाय पहले उसे समझना पसंद कर सकती है, जबकि पुरानी पीढ़ियों को लगता है कि जेन जी अपने रिश्तों को नाम देने से बच रहे हैं. फैमिली और दोस्तों से प्यार होने के बावजूद जेन जी अपने लिए थोड़ा अकेला टाइम चाहती है और रूम में अकेले बैठना, म्यूजिक सुनना या बस फोन चलाना उसके लिए आराम करने का तरीका हो सकता है, जिसे कई लोग ऑफेंसिव मान लेते हैं. खाने से लेकर आसमान, कपड़ों और छोटी-सी ट्रिप तक, जेन जी कई चीजों को कैमरे में कैद करती है, जो पुरानी पीढ़ी को कभी-कभी जरूरत से ज्यादा दिखावा लग सकता है, जबकि उसके लिए ये यादें सहेजने का तरीका भी है. जेन जी म्यूजिक सुनते हुए पढ़ाई कर सकती है, मैसेजेस का जवाब दे सकती है और साथ में कोई वीडियो भी देख सकती है, और इसके बावजूद वो डिस्ट्रैक्ट नहीं होती, क्योंकि डिजिटल दुनिया ने उसके लिए एक साथ कई काम करना सामान्य बना दिया है. जेन जी सिर्फ इसलिए किसी बात को सही नहीं मानती क्योंकि वो हमेशा से ऐसी होती आई है, बल्कि वो काम के घंटे, रिश्तों, कपड़ों, करियर और फैमिली से जुड़े पुराने नियमों पर सवाल करना पसंद करती है. इन आदतों को देखकर 40 प्लस उम्र के लोगों को भले ही जेन जी कभी-कभी अलग या अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे बदलती टेक्नोलॉजी, सोशल लाइफ और रोज बदलती दिनचर्या की बड़ी भूमिका है. हर पीढ़ी अपने टाइम के हिसाब से जीने का तरीका बनाती है और जेन जी भी उसी बदलाव का हिस्सा है.

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!