|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

जब बिशन सिंह बेदी ने कहा था- टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज विदेशी दौरों पर शानदार प्रदर्शन करती है, लेकिन 90 के दशक में स्थिति बिल्कुल उलट थी। वर्ष 1990 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया, जहां टीम को क

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जब बिशन सिंह बेदी ने कहा था- टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए
📷 NRI Post Hindi Desk

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज विदेशी दौरों पर शानदार प्रदर्शन करती है, लेकिन 90 के दशक में स्थिति बिल्कुल उलट थी। वर्ष 1990 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया, जहां टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। उस दौरे पर भारतीय टीम छह में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। टीम के इस खराब प्रदर्शन से उस वक्त के मैनेजर और स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले बिशन सिंह बेदी इतने नाराज हुए कि उन्होंने कह दिया कि टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए। उनका यह बयान उस समय खूब चर्चा में रहा था। बेदी भले ही स्पिनर थे, लेकिन उनके तेवर किसी तेज गेंदबाज से कम नहीं थे। उस समय टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन थे और बेदी के इस सख्त बयान की वजह से कई खिलाड़ी नाराज भी हो गए थे। दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे के पहले टेस्ट मैच में भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने जॉन राइट के 185 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 459 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 164 रनों पर सिमट गई, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू ने 51 और कप्तान अजहरूद्दीन ने 48 रनों की पारी खेली। कीवी टीम ने फॉलोऑन देने का फैसला किया और दूसरी पारी में भारतीय टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए, लेकिन पहली पारी में 164 रनों पर सिमटने की वजह से भारत को मात्र दो रन की बढ़त मिली और कीवी टीम ने मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। भारत ने अगले दो मैच ड्रॉ कराए, लेकिन सीरीज नहीं जीत सका। इसके बाद भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज भी खेली गई, जिसमें टीम इंडिया ने तीन मैच खेले और सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल कर सकी। उस टीम में कपिल देव, मनोज प्रभाकर, नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन तेंदुलकर और अजहरूद्दीन जैसे दिग्गज शामिल थे, फिर भी भारत को हार मिली। इस हार के बाद जब बेदी से सवाल किया गया, तो वे गुस्से में आ गए और उन्होंने कहा कि देश लौटते समय टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए। यह बयान उस दौर की भारतीय क्रिकेट की कड़ी आलोचना के तौर पर आज भी याद किया जाता है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!