|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
सिख जगत

जमुई की त्रासदी: तमाशबीन भीड़ की खामोशी और वायरल होते अपराध के बीच कई सवाल

बिहार के जमुई से सामने आया एक वीडियो, जो कुछ ही सेकंड का था, लेकिन देखने के बाद मन देर तक बेचैनी के भंवर में फंसा रहा। यह वीडियो जितना परेशान करने वाला था, उतना ही शरीर के रेशे-रेशे को निचोड़ देने वाल

NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिहार के जमुई से सामने आया एक वीडियो, जो कुछ ही सेकंड का था, लेकिन देखने के बाद मन देर तक बेचैनी के भंवर में फंसा रहा। यह वीडियो जितना परेशान करने वाला था, उतना ही शरीर के रेशे-रेशे को निचोड़ देने वाला भी था। इसमें कुछ मुट्ठीभर गुंडे दो नाबालिगों के साथ बदसलूकी करते नजर आए, जिस पर जितना गुस्सा आया, उतना ही गुस्सा उस तमाशबीन भीड़ पर भी आया, जो मुंह पर ताला लगाकर खड़ी रही और कुछ नहीं की। इन सबके बीच नजरें बार-बार उस सहमी हुई लड़की के चेहरे पर जाती रहीं, जो ऐसे खड़ी थी मानो भेड़ियों से घिरा कोई घायल पशु हो, बेहद असहाय, निरीह और लाचार। उन्नीस सितंबर का वह वीडियो जिसने भी देखा, उसके भीतर गुस्सा और बेचैनी दोनों पैदा हुए। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तब प्रशासन सक्रिय हुआ और गिरफ्तारियां भी हुईं। पुलिस ने इस मामले में एक विशेष जांच दल का गठन किया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। लेकिन इन सबसे इतर सवाल उस सोच से जुड़ा हुआ है, जिसमें दो विपरीत लिंग के लोगों को साथ देखने पर उनके रिश्ते और चरित्र की पड़ताल शुरू हो जाती है। इसलिए जमुई की यह घटना सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन कई सवालों को उठाने वाली घटना है, जिनसे समाज अक्सर बचकर निकल जाना चाहता है। अपराध को देखकर अक्सर चुप रहने की हमारी आदत, भीड़ में होकर भी जिम्मेदारी से भागने की मानसिकता और उस व्यवस्था की भूमिका, जो कई बार घटना के बाद सक्रिय नजर आती है, ये सभी गंभीर चिंता के विषय हैं। इस घटना को केवल कुछ लड़कों की हरकत कहकर खत्म कर देना आसान है, लेकिन मुश्किल यह स्वीकार करना है कि अपराधी अचानक पैदा नहीं होते। वे इसी समाज में बड़े होते हैं, इसी समाज की भाषा सुनते हैं, इसी समाज में महिलाओं को लेकर मजाक देखते हैं, इसी समाज में हिंसा को मर्दानगी की तरह पेश होते देखते हैं और कई बार यह सीखते हैं कि किसी कमजोर व्यक्ति को घेर कर उसे अपमानित करना या उसकी निजता में दखल देना कोई बहुत बड़ा अपराध नहीं है। जब किसी लड़की की इच्छा से ज्यादा समाज की तथाकथित इज्जत जरूरी हो जाए, जब लड़के को यह सिखाने के बजाय कि सामने वाली की सहमति क्या होती है, उसे यह सिखाया जाए कि वह कितना बड़ा मर्द है, तब अपराध सिर्फ सड़क पर नहीं होता। उसकी नींव घर, स्कूल, दोस्ती और सामाजिक व्यवहार में कहीं पहले पड़ चुकी होती है। जमुई की घटना का एक और भयावह पहलू है, इसमें शामिल आरोपियों का नाबालिग होना। इससे हमें यह सोचने पर मजबूर होना चाहिए कि किशोर मन किस तरह तैयार हो रहा है? मोबाइल फोन और इंटरनेट ने बच्चों को दुनिया से जोड़ दिया है, लेकिन क्या हमने उन्हें उस दुनिया को समझने की नैतिक और भावनात्मक शिक्षा दी है? हमने बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन तो दे दिए, लेकिन उन्हें यह समझाने में हम कहीं न कहीं पीछे रह गए कि किसी की तस्वीर, उनका शरीर, निजी जीवन या असहमति उतनी ही जरूरी है जितना उनका अपना अधिकार। और फिर आता है वह समाज, जो घटनाओं का सबसे बड़ा गवाह तो होता है, लेकिन अक्सर सबसे कमजोर पक्ष साबित होता है। भीड़ बराबर रहती है, लोग जुटते हैं, घटना को रिकॉर्ड भी करते हैं और सर्कुलेट भी करते हैं, लेकिन आंखों के सामने होते उस अपराध को रोकने की हिम्मत उस भीड़ में नहीं होती। इस तरह देखते-देखते एक इंसान की त्रासदी डिजिटल तमाशे में तब्दील हो जाती है। सवाल यह भी नहीं है कि किसी घटना का वीडियो क्यों बनाया गया? कई बार वीडियो अपराध का सबसे अहम सबूत बनकर सामने आता है। लेकिन एक सवाल यह भी हमें खुद से पूछना चाहिए कि मदद की गुहार लगा रहे शख्स की मदद करने के बजाए उसे रिकॉर्ड करना क्या कहीं ज्यादा जरूरी है? जमुई मामले में पुलिस ने उन सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर भी कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला वीडियो सर्कुलेट किया। इससे यह भी पता चलता है कि अपराध सड़क पर खत्म नहीं होता, वह इंटरनेट पर भी पीड़ित का लगातार पीछा करता है। हमारे समय की सबसे खतरनाक चीज शायद यही तमाशबीन मानसिकता है। पहले भीड़

🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!