|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जमुई में चोरों का बड़ा दुस्साहस: 17 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार काटकर ले गए, विभाग में हड़कंप

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहे रोड इलाके में बेखौफ चोरों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बड़ा झटका देते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों के गिरोह ने अलग-अलग स्थानो

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जमुई में चोरों का बड़ा दुस्साहस: 17 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार काटकर ले गए, विभाग में हड़कंप
📷 NRI Post Hindi Desk

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहे रोड इलाके में बेखौफ चोरों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बड़ा झटका देते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों के गिरोह ने अलग-अलग स्थानों पर लगे कुल 17 बिजली पोलों से 11 हजार वोल्ट क्षमता का एल्युमिनियम तार काटकर गायब कर दिया, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई और आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। पोहे रोड में नदी के समीप लगे दो बिजली पोल के तारों को काटा गया, जबकि मुरारी चौक के समीप करीब 15 खंभों से एल्युमिनियम तार काटकर चोर आसानी से समेट कर फरार हो गए। एक साथ 17 पोलों से तार गायब होने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग में भारी हड़कंप मच गया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, सिकंदरा के कनीय अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोलों से चोरी किया गया तार उच्च गुणवत्ता वाला एल्युमिनियम का एसीएसआर रैबिट तार है। चोरों ने कई पोल के तार काटकर विद्युत अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे विभाग को आर्थिक क्षति हुई है और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनीय अभियंता के लिखित आवेदन पर सिकंदरा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पोहे रोड इलाके में आपराधिक और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोर सरकारी संपत्ति के साथ-साथ आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पोहे रोड और मुरारी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। इधर, सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग से मिले आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तार चोर गिरोह की पहचान के लिए तकनीकी व गुप्त सूचना तंत्र का सहारा लिया जा रहा है। कबाड़ कारोबारियों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही गिरोह को दबोचकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!