बिहार के जमुई जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात का पर्दाफाश हुआ है। जमुई पुलिस ने सात साल की सहाना खातून की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नशे की हालत में बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के ठीक नौ दिन बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सरफराज और तनवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 28 अगस्त की शाम की है। सहाना अपने घर से किराने का सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के घरों में बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह यानी 29 अगस्त को सहाना का शव नीमारंग मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जमुई के प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सरफराज घटना के बाद भागकर कोलकाता चला गया था। पहचान छिपाने के लिए उसने अपने बाल और मूंछ भी मुंडवा लिए थे। साथ ही, बच्ची के नाखूनों से हाथ पर पड़े निशान को छिपाने के लिए उसने सिगरेट से अपना हाथ जलाने की भी कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस हत्याकांड के बाद जमुई पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। पुलिस पर आरोप था कि वह आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन नौवें दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बिहार सरकार की खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने इतनी छोटी बच्ची को निशाना क्यों बनाया और इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी।
जमुई में 7 साल की मासूम की हत्या का खुलासा, नशे में गला दबाकर की वारदात, 9 दिन बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के जमुई जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात का पर्दाफाश हुआ है। जमुई पुलिस ने सात साल की सहाना खातून की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने
NRI Post Hindi Desk · 79 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





