|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ज़ोमैटो का बड़ा एक्शन! नकली पनीर-चीज़ की बिक्री पर लगाम, जानें क्या है पूरा मामला

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो ने ग्राहकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक सख्त और अहम फैसला लिया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी आइटम्स को हटा दिया है, जिनमें असली दूध से बने उत्पादों की जगह

NRI Post Hindi Desk · 85 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ज़ोमैटो का बड़ा एक्शन! नकली पनीर-चीज़ की बिक्री पर लगाम, जानें क्या है पूरा मामला
📷 NRI Post Hindi Desk

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो ने ग्राहकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक सख्त और अहम फैसला लिया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी आइटम्स को हटा दिया है, जिनमें असली दूध से बने उत्पादों की जगह एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स (नकली डेयरी उत्पाद) इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी। एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स वे चीजें होती हैं जो देखने और खाने में असली दूध से बने पनीर, चीज़, क्रीम और बटर जैसी लगती हैं, लेकिन इन्हें बनाने में असली दूध की जगह पाम ऑयल, दूसरे वनस्पति तेल या सस्ते फैट का इस्तेमाल किया जाता है। इस फैसले के तहत ज़ोमैटो ने सभी रेस्तरां संचालकों को साफ निर्देश दिया है कि वे केवल प्राकृतिक और असली डेयरी उत्पादों का ही उपयोग करें। कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई रेस्तरां इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटा दिया जाएगा। दरअसल, कई रेस्तरां संचालकों पर यह आरोप लगा था कि वे ग्राहकों को यह जानकारी ही नहीं दे रहे थे कि उनके खाने में असली डेयरी प्रोडक्ट है या नकली। इस मामले पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर किशोर ने जानकारी दी है कि असली दूध से बने उत्पादों में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जबकि एनालॉग प्रोडक्ट्स में स्टार्च, पाम ऑयल, सोडियम और कई तरह के एडिटिव्स होते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति की डाइट में ये नकली उत्पाद ज्यादा मात्रा में शामिल हो जाएं तो यह सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन्हें खाने से तुरंत कोई बीमारी नहीं होती, बल्कि इनमें मौजूद हानिकारक तत्वों की मात्रा पर निर्भर करता है कि यह शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। बाहर मिलने वाले सैंडविच, मोमोज़, मिठाई और कई अन्य व्यंजनों में चीज़, क्रीम और बटर का इस्तेमाल आम बात है, ऐसे में सही लेबलिंग और पारदर्शिता बेहद जरूरी हो जाती है ताकि ग्राहक को पता चल सके कि वह वास्तव में क्या खा रहा है। यही वजह है कि ज़ोमैटो ने यह कड़ा कदम उठाते हुए ग्राहकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!