सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच घिरे हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जब राहुल गांधी मार्च कर रहे थे, उस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने इन दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में दिख रहे इन दोनों पुलिसकर्मियों के नाम भूपेंद्र और देवेंद्र हैं। दोनों जवानों ने बताया कि जब डिटेंशन की कार्रवाई चल रही थी, तभी उन्हें जबरदस्ती पीछे से खींचा गया और जानबूझकर जमीन पर गिराया गया। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि गिरने के बाद उसका बॉडी वॉर्न कैमरा भी जमीन पर गिर गया और उसे उठाने में उसे एक सेकंड का समय लगा। जैसे ही उसने कैमरा उठाकर खुद को संभाला और यह जांचा कि कैमरा ठीक है या नहीं, तभी पीछे से किसी व्यक्ति ने उसे लात मार दी। पीछे मुड़कर देखने पर उस व्यक्ति से आंखें मिलीं, लेकिन वह तुरंत भाग गया। पुलिसकर्मी का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस आरोपी व्यक्ति को छिपा दिया। एक अन्य जवान ने बताया कि वे लोग एक मानव श्रृंखला बनाकर वहां जमीन पर बैठे लोगों को एक-एक करके बस की तरफ ले जा रहे थे, तभी उन्हें पीछे से खींचा गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और भीड़ में धक्का-मुक्की के बीच गिर पड़े। जवानों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं और उनकी कैप उतारकर फेंकी जा रही है। यह पूरी घटना उस समय सामने आई है जब चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन विरोध प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। अब बताया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन शुक्रवार को एक बार फिर मार्च निकाल सकता है। इस विरोध प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि ममता दिल्ली में मौजूद हैं तथा वह शुक्रवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी इस मार्च में शामिल होंगे।
'जमीन पर गिराया, लात मारी...', पुलिसकर्मियों ने सुनाई अपनी आपबीती
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच घिरे हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि जब राहुल गांधी मार्च कर रहे थे, उस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्त
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





